
छोटे बजट में बड़ी स्पेसिफिकेशन्स लाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Camon 19 Neo और Tecno Camon 19 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। टेक्नो कैमोन 19 स्मार्टफोन प्राइस 14,999 रुपये तथा कैमोन 19 नियो की कीमत 12,499 रुपये है। अपनी इसी सीरीज़ के तहत अब कंपनी दो दिन बाद यानी 10 अगस्त को TECNO CAMON 19 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है।
TECNO CAMON 19 Pro 5G इंडिया लॉन्च
TECNO CAMON 19 Pro 5G Phone आने वाली 10 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। टेक्नो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी देते हुए बताया है कि कैमोन सीरीज़ का यह नया 5जी मोबाइल फोन दो दिन बाद भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। ट्वीट में फोन की फोटो भी शेयर की गई है। वहीं टेक्नो कैमोन 19 प्रो 5जी फोन का प्राइस क्या होगा इसके लिए 10 अगस्त का इंतजार करना होगा।
Get, Set, Whoosh!
TECNO CAMON 19 Pro 5G unveiling in two days.#IntoTheNight #TECNOCAMON19Pro5G #AStylishAffair #TECNOMobile #TECNO #StayTuned pic.twitter.com/vjfkelPA4S
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) August 8, 2022
TECNO CAMON 19 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो इंडिया ने हालांकि अभी तक फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन अपनी ग्लोबल स्पेक्स के साथ ही भारत में एंट्री करेगा। यह टेक्नो मोबाइल ग्लोबल मंच पर 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की लार्ज फुलएचडी$ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह भी पढ़ें: Samsung लाया नया 5जी फोन Galaxy A23 5G, कम दाम में मिलेगा 50MP Quad Camera और 8GB RAM
TECNO CAMON 19 Pro 5G में एंडरॉयड 12 ओएस दिया गया है जो एंडरॉयड 13 रोलआउट होते ही उसपर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 5जी चिपसेट पर रन करता है। टेक मंच पर इस मोबाइल फोन ने 8 जीबी रैम के साथ एंट्री ली थी जो 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए TECNO CAMON 19 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो कैमोन 19 प्रो 5जी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।


















