
Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट Moto Razr 2022 स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 लॉन्च के अगले दिन मार्केट में पेश कर दिया गया है। मोटोलोला के लेटेस्ट फोल्डेबल Razr 2022 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, दो डिस्प्ले और कंपनी के लेटेस्ट क्लैमसेल रेजर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto Razr 2022 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के साथ-साथ कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Moto Razr 2022 की कीमत
Moto Razr 2022 स्मार्टफ़ोन का बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ CNY 5,999 (करीब 70,950 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ CNY 6,499 (करीब 76,850 रुपये) और CNY 7,299 (करीब 86,300 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Moto Razr 2022 स्मार्टफोन को सोल ब्लैक कलर मॉडल में पेश किया गया है। मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बुकिंग चीन में शुरु हो चुकी है। फिलहाल यह फोन अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है।
Moto Razr 2022 : स्पेसिफिकेशन्स
Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB की रैम के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले HDR10+ और 144Hz रिफ़्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Razr 2022 स्मार्टफोन में 2.7-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन्स के लिए यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा से सेल्फी क्लिव करते हुए इस डिस्प्ले का इस्तेमाल दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Razr 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 32 MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाला Xiaomi स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें, मिल रहा है तगड़ा ऑफर
लेटेस्ट Razr स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Motorola के MyUI 4.0 स्किन पर रन करता है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमोस सपोर्ट और कनेक्विटिवी के लिए 19 5G बैंड, 4G, Wi-Fi 6E, Bluetooth, का सपोर्ट दिया गया है।





















