Wordle 424 : आज के वर्डल का हिंट, झटपट देंगे सही जवाब

Wordle 17 August 2022 Hint and Answer : Wordle 424 लाइव हो चुका है। आज के वर्डल का कई यूजर्स सही उत्तर दे चुके हैं, तो कुछ यूजर्स अभी भी सही उत्तर की तलाश में हैं।

Join Us icon

Wordle वेब आधारित शब्द पहेली है, जो यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है। वर्डल शब्द पहेली द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर लाइव होती है। जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वर्डल को लेकर यूजर्स में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इस गेम में यूजर्स को हर दिन पांच अक्षर (लैटर) वाला एक शब्द का अनुमान लगाना होता है। सही उत्तर देने के लिए यूजर्स को सिर्फ छह मौके मिलते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट में आज 17 अगस्त का Wordle (Wordle 424) लाइव हो चुका है। आज के वर्डल का कई यूजर्स सही उत्तर दे चुके हैं, तो कुछ यूजर्स अभी भी सही उत्तर की तलाश में हैं। अगर आप भी आज के वर्डल का सही उत्तर नहीं खोज पाएं हैं तो हम आपके लिए हिंट और सही उत्तर लेकर आएँ हैं।

Wordle 424 के लिए हिंट

आज के Wordle का शब्द एक ‘क्रिया विशेषण’ (Adverb) है। Wordle के आज के शब्द में दो स्वर (वाउल) है। आज का शब्द एक कंसोनेंट से शुरू होता है और वाउल पर खत्म होता है।
आज के वर्डल के शब्द का मतलब ‘दो बार’ या ‘दो मौक़े’ होता है। यह शब्द दोगुना के लिए इस्तेमाल किया जांचता है।
आज के शब्द T से शुरू होता है और E पर ख़त्म होता है।

Wordle का आज का सही उत्तर “TWICE” है।

यह गेम 5X6 ग्रिड पर खेला जाता है। प्लेयर्स को सही उत्तर देने के लिए छह मौके मिलते हैं। जैसे ही आप ग्रिड में कोई लैटर डालते हैं तो उसका कलर आपको हिंट देता है कि यह सही है या नहीं। अगर आपके डाले गए लैटर का कलर ग्रीन हुआ तो यह सही है, पीले का मतलब है कि यह लैटर तो शब्द में है लेकिन यह सही जगह पर नहीं है। वहीं ग्रे का मलतब है कि यह लैटर आज के शब्द में मौजूद नहीं है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi K50 Ultra, जानें कीमत और खूबियां

Wordle कैसे खेले

  • आपको अपने ब्राउजर में nytimes.com/games/wordle/index.html लिंक ओपन करना होगा। या फिर सर्च बॉक्स में वर्डल सर्च करें और इस लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके स्क्रीन पर वर्डल की विंडो खुल जाएगी अब आपको शब्द का अनुमान लगाना है।
  • वर्डल गेम में हर रोज़ एक नए शब्द का अनुमान लगाना होता है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here