
BSNL Offer: बीएसएनएल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए खास Independence Day Offer पेश किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को नॉर्मल टैरिफ से काफी कम खर्च में 75 दिन की ब्रॉडबैंड सर्विस का लाभ दिया जा रहा है। अगर आप बीएसएनएल ब्रॉडबैंड उपभोक्ता हैं तो इस खास ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इस ऑफर की खास बात है कि कंपनी ने डिस्काउंट के बाद भी इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए डीटेल में जानते हैं इस ऑफर और प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ।
डिस्काउंट के बाद 599 रुपये वाला प्लान मिलेगा 275 रुपये में
अगर बात करें इस ऑफर की तो कंपनी के 599 रुपये वाला प्लान 275 रुपये में सब्सक्राइब करने का मौका दे रही है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 75 दिन के बाद इन प्लान के लिए आपको रेग्युलर टैरिफ देना होगा। जैसा कि हमने बताया कि खास बात है कि कंपनी ने डिस्काउंट के बाद भी इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 24,680 नए गांवों को मिलेगी BSNL 4G Services, लगेंगे सैकड़ों मोबाइल टॉवर! हुई 1.64 लाख करोड़ पैकेज की घोषणा
#BSNL #Offers #FTTH services @ Rs.275/- for 75 days
For more information, call us on 1800-345-1504
No installation charges
Book Now – https://t.co/6XKDPU934g or WA on 9414024365 (Rajasthan Only)#Freedom75 #AzadiKaAmritMahotsav #OnlineClasses #Entertaiment #Business #BharatFibre pic.twitter.com/4JI1qO5CKW— BSNL_RAJASTHAN (@BSNL_RJ) September 5, 2022
300जीबी मिलेगा डाटा
599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 60Mbps हाई स्पीड के साथ 3.3TB डाटा (300जीबी डाटा) मिलता है। इसके अलावा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 2Mbps हो जाएगी। साथ ही इस प्लान को लेने वाले यूजर्स से कंपनी की ओर से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं, ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए 1800-345-1504 नंबर पर कॉल कर या फिर //bit.ly/bookbsnlftth और 9414024365 (Rajasthan Only) नंबर पर व्हाट्सएप कर प्लान की बुकिंग की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G Launch: आपके BSNL SIM में 4G नेटवर्क का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक
BSNL 4G लॉन्चिंग में होगी देरी
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल संभवत: अगले साल अपनी 4जी सेवाएं शुरू करेगा। बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के प्रदर्शन को देखने की उम्मीद करने वाले सभी लोगों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (दूरसंचार विभाग) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उपकरणों (equipment) की खरीद में देरी के कारण बीएसएनएल इस साल 4जी लॉन्च नहीं कर पाएगा।



















