
Vivo Y35 Smartphone 18,499 India Price के साथ हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। वीवो वाई35 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 680, 50MP Camara तथा 44W flash charging 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। वहीं आज इसी सीरीज़ के तहत कंपनी ने नया मोबाइल फोन Vivo Y22 भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है जो 14,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo Y22 Specifications
वीवो वाई22 स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Vivo Y22 का डायमेंशन 164.3 x 76.1 x 8.38एमएम और वज़न 180ग्राम है। यह IPX4/X5 rated फोन है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है।

Vivo Y22 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो एमटी6769 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें रैम मैमोरी को 2 जीबी एक्स्ट्रा बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y22 मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Y22 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है वहीं साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई22 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y22 Price in India
वीवो वाई22 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 GB RAM + 64 GB storage दी गई है जिसका प्राइस 14,499 रुपये है। बड़ा Vivo Y22 6 GB RAM + 128 GB storage सपोर्ट करता है लेकिन इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है। वीवो वाई22 इंडिया में Starlit Blue, Summer Cyan और Metaverse Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















