
पिछले साल हुआवई कंपनी ने अपने आॅनर ब्रांड के तहत हॉली 3 स्मार्टफोन पेश किया था, जो कंपनी का पहला मेड इंन इंडिया फोन था। वहीं आज कंपनी की ओर से इस फोन का ही एक उन्नत वर्जन भारत में लॉन्च किया गया है। आॅनर की ओर से हॉली 3प्लस को पेश किया गया है, जो 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
बिना बैटरी के चलेगा यह फोन, हवा से होगा चार्ज, देखें एक भारतीय का अनोखा कमाल
आॅनर हॉली 3प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डाले तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित है तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरिन 620 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
नोकिया का एक और फीचर फोन आया सामनें, जानें कैसा दिखेगा यह फोन
आॅनर का यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 12,999 रुपये की कीमत पर देश के आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध किया गया है।




















