Breaking: 2024 में आएगी Xiaomi Electric Car

Join Us icon
Highlights

  • साल 2024 तक Xiaomi Electric Car को कुछ देशों में पेश किया जाएगा।
  • Redmi Note 12 सीरीज के इंडिया लॉन्च पर कंपनी ने यह खुलासा किया।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी ने ‘Xiaomi EV’ नाम की नई इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन किया है।

Electric Car की मांग को देखते हुए आने वाले समय में कई मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। शाओमी, रियलमी, एप्पल, ओपो और वनप्लस जैसी टेक कंपनियों के ओर से भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इस लिस्ट में शामिल Xiaomi ने सबसे आगे निकलते हुए अपनी बैटरी वाली कार के लॉन्च ईयर का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने Redmi Note 12 सीरीज के इंडिया लॉन्च पर यह जानकारी दी है। दरअसल, खुद Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इस बात का खुलासा किया है कि साल 2024 तक Xiaomi Electric Car को कुछ देशों में पेश कर दिया जाएगा।

कंपनी ने खुद किया खुलासा

Redmi Note 12 सीरीज के लॉन्च की शुरुआत में ही Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने फोन से हटकर शाओमी के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की जानकारी देते हुए ईवी की जानकारी दी है। मनु ने बताया कि साल 2024 तक विश्व के कुछ देशों में शाओमी इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा। इसके अलावा ई-कार को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही आने वाले समय में Xiaomi E-Car की जानकारी आएगी। इसे भी पढ़ें: 700KM रेंज के साथ आई ये बैटरी वाली कार, देखते ही हो जाएगा प्यार

xiaomi-electric-car-launch-date-price-and-design

गौरतलब है कि कुछ समय पहले शाओमी ने ‘Xiaomi EV’ नाम की नई इलेक्ट्रिक कार कंपनी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, इससे पहले Xiaomi जानकारी दे चुकी है कि EV के लिए प्रोडक्शन और डेवलपमेंट के लिए 10 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया जाएगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी अपनी पहली EV कार सेडान या SUV कैटेगरी में ला सकती है। वहीं, आने वाले समय में इस ई-कार के बारे में डिटेल जानकारी मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने दावा कर चुके हैं कि ई-कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और प्लान के मुताबिक, 140 टेस्ट व्हीकल 2024 में पूरे देश में तैनात किए जाएंगे।

इतनी हो सकती है कीमत

इसके अलावा अभ तक सामने आई रिपरोर्टेस के अनुसार Xiaomi EV की कीमत 40,000 डॉलर (33,04,174 रुपये से ज्यादा) से ज्यादा हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here