
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बुरे अनुभवों से उबरते हुए कोरियन कंपनी सैमसंग पूरे दमखम के साथ गैलेक्सी नोट सीरीज़ के अगामी डिवाईस नोट 8 की तैयारियों में लगी है। पिछले दिनों जहां यह खबर सामनें आई थी कि कंपनी सितंबर माह में आईएफए 2017 के मंच से इस डिवाईस को पेश कर सकती है। वहीं अब सैमसंग के सीईओ ने गैलेक्सी नोट 8 के लॉन्च व सेल को लेकर अहम खुलासा किया है।
31 जुलाई को लॉन्च हो सकता है दमदार फोन नोकिया 8, जानें कैसा होगा यह डिवाइस
सैमसंग के सीईओ डीजे कोह ने ताईवानी मीडिया के समक्ष इस बात को कबूला है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को अगस्त के माह अंत तक वैश्विक स्तर पर पेश कर देगी। वैश्विक लॉन्च के बाद गैलेक्सी नोट 8 को दो फेज़ में अलग-अलग देशों में लॉन्च किया जाएगा। यूएस, साउथ कोरिया और यूके में जहां नोट 8 सितंबर माह में लॉन्च किया जाएगा वहीं भारत समेत अन्य बड़े बाजारों में यह फोन अक्टूबर में उपलब्ध होगा।

माना जा रहा है सैमसंग का प्रयास है कि गैलेक्सी नोट 8 को एप्पल आईफोन 8 से पहले ही लॉन्च कर इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाए। जिससे के दोनों कंपनियों के इन हाईएंड फ्लैगशिप फोन की मार्केट और सेल पर ज्यादा असर न पड़े। एक लीक में यह बात भी सामनें आई है कि गैलैक्सी नोट 8 को तकरीबन 72,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन
लीक्स के अनुसार यह फोन गैलेक्सी एस8 से भी बड़ी स्क्रीन पर पेश होगा। इसमें आपको 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। तथा कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 और एक्सनोस 8895 चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।




















