10 हजार की रेंज में Motorola ने लॉन्च किया सस्ते वाला Moto E13 स्मार्टफोन, देखें क्या हैं खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • Moto E13 फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है।
  • यह फोन एंड्रॉयड ‘गो’ एडिशन पर पेश किया गया है।
  • इसमें 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है।

Motorola ने अपना नया लो बजट स्मार्टफोन Moto E13 लॉन्च किया है। यह एंट्री लेवल डिवाईस Android 13 Go edition के साथ बाजार में उतारा गया है। इस फोन में Google Go Apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। मोटो ई13 फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है जिसमें 13MP camera और 5000mAh battery जैसी खूबियां मिलती हैं।

Moto E13 Price

मोटोरोला ने मोटो ई13 स्मार्टफोन को यूरोप में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है। यह मोबाइल 2 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 119.99 यूरो है जो भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से इस मोटोरोला ई13 को Creamy White, Aurora Green और Cosmic Black कलर में लॉन्च किया गया है।

entry level smartphone Motorola Moto E13 launched check price and specifications

Moto E13 Specifications

  • 6.5” HD+ display
  • 13MP rear camera
  • 2GB + 64GB storage
  • Unisoc T606 processor
  • 10W 5,000mAh battery
  • मोटोरोला ई13 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ ​डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60​हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 269पीपी आई सपोर्ट करती है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे पानी से बचाता है। मोटो ई13 का डायमेंशन 164.19 x 74.95 x 8.47एमएम और वजन 179.5ग्राम है। यह भी पढ़ें: 9,999 में लॉन्च हुआ 50MP Camera और 7GB RAM की ताकत वाला फोन, Jio यूजर्स को मिलेगा 1 हजार रुपये सस्ता

    Moto E13 एंडरॉयड 13 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी57 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। मोटो ई13 डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

    entry level smartphone Motorola Moto E13 launched check price and specifications

    फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई13 एफ/2.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here