2GB डेली डाटा वाले BSNL के दो नए प्लान लॉन्च, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • BSNL ने ग्राहकों के लिए Rs 269 और Rs 769 plans को पेश किया है।
  • नए रिचार्ज के अलावा कंपनी ने चार पुराने प्लान्स को रिमूव भी कर दिया है।
  • कंपनी द्वारा Rs 71, Rs 104, Rs 135 और Rs 395 प्लान को हटाया गया है।

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश में बीएसएनएल अपने प्लान्स में काफी बदलाव कर रहा है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने अपनी वेबसाइट से 71 रुपये, 104 रुपये, 135 रुपये और 395 रुपये के प्लान हटा दिए हैं। लेकिन, बीएसएनएल ग्राहकों को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इन के अलावा दो नए STV रिचार्ज को अपनी पोर्टफोलियो में एड किया गया है। आइए आगे जानते हैं कि नए रिचार्ज में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे और कौनसे हैं वह प्लान जिन्हें बंद किया गया है।

BSNL STV Rs 269 और Rs 769 plans

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक फेस्टिवल धमाका ऑफर पेश किया है, जिसमें एसटीवी 269 रुपये और एसटीवी 769 रुपये शामिल हैं। अगर बात करें 269 रुपये वाले रिचार्ज की तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 2 जीबी डाटा, डेली 100 एसएमएस, बीएसएनएल ट्यून्स और ज़िंग ऐप का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा प्लान्स में एक इरोस नाउ सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL के डेली 2GB Data वाले Prepaid Plan, कम खर्च में मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स

bsnl sim activate simple process

इसके अलावा बीएसएनएल एसटीवी 769 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 2 जीबीाडेटा, बीएसएनएल ट्यून का एक्सेस, प्रति दिन 100 एसएमएस, लोकधुन एप्लिकेशन का कंटेंट, ज़िंग ऐप एक्सेस और 90 दिनों के लिए इरोस नाउ एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL नंबर चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां

कंपनी ने बंद किए ये चार प्लान

  • BSNL STV71: इस रिचार्ज में यूजर्स को फ्री कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता था। लेकिन, रिचार्ज में 30 दिन की वैधता शामिल थी। वहीं, यूजर्स को इस्तेमाल करने के लिए 20 रुपये मिलते थे, जिसका इस्तेमाल कॉलिंग के लिए व एसएमएस भेजने के लिए किया जा सकता था। इसे भी पढ़ें: BSNL के डेली 2GB Data वाले Prepaid Plan, कम खर्च में मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स
  • BSNL STV104: इसके अलावा बीएसएनएल एसटीवी104 की बात करें तो इसमें 18 दिनों की वैधता मिलती थी। साथ ही इस रिचार्ज में 99 रुपये वाले मौजूदा प्लान बेनिफिट्स और एक डिस्काउंट कूपन मिलता था।
  • BSNL STV135: इस प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1440 वॉयस कॉलिंग मिनट्स का लाभ ऑफर किया जाता था।
  • BSNL STV395: अगर बात करें प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इस प्लान के तहत यूजर्स को 71 दिन की वैलिडिटी के साथ 3000 मिनट की कॉल (ऑन-नेट) + 1800 मिनट की ऑफ-नेट कॉल मुफ्त मिलती थी। इसके अलावा मुफ्त कॉल मिनट के खत्म होने के बाद यूजर्स 20 पैसे प्रति मिनट की कॉल कर सकते थे। साथ ही रिचार्ज में 2GB डेली डाटा मिलता था।

गौरतलब है कि राज्य के नेतृत्व वाला दूरसंचार नेटवर्क कंपनी इस साल देश में 4जी और संभवत: आने वाले वर्ष में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, नए नेटवर्क आने पर नई योजनाओं को पेश करने की एक रणनीतिक योजना के तहत कंपनी अपने पुराने प्लान्स को हटा कर नए प्लान एड कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here