
मार्च माह में ही सैमसंग गैलेक्सी ए7 को 2017 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। वहीं अब सैमसंग से इसी फोन को 2018 वर्ज़न सामनें आया है। चीनी बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के इस फोन को लिस्ट किया गया है, जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
आपकी उंगूठी करेगी आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल, जानें कैसे
जीएफएक्सबेंच पर एसएम-ए730एक्स मॉडल नंबर के साथ सैमसंग के मोबाईल को लिस्ट किया गया है। वेबसाइट का कहना है कि यह गैलेक्सी सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन ए7 (2018) है। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए7 (2016) को एसएम-ए710एक्स तथा गैलैक्सी ए7 (2017) को एसएम-ए720एक्स मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया है, ऐसे में माना जा सकता है कि लिस्ट हुआ डिवाईस गैलेक्सी ए7 (2018) ही हो।

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित बताया गया है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।
बिंगो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टबैंड, जो पानी में भी करता है काम
इस लीक में फोन की स्क्रीन साईज़ का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इतना बताया गया है कि इसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी डिसप्ले दी जाएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों पर 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर बताए गए हैं। बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलती इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को सिर्फ लीक के तौर पर देखा जा रहा है।


















