आने वाली है इस कंपनी की सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, जानें कितनी होगी कीमत

OLA Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) भारत में जल्द ही अपने सबसे अधिक किफायती बैटरी वाले स्कूटर को लॉन्च करने की प्लानिंग में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीवाली से पहले ही कंपनी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। वहीं, ओला की ओर से पेश किया जाने वाला नया स्कूटर कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। इसके अलावा हाल ही में Ola CEO Bhavish Aggarwal ने अपने ट्विट में हिंट दिया है कि इंडिया में जल्द ही एक नया प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है।
Affordable Ola S1 electric scooter
Bhavish Aggarwal ने ट्विट कर जानकारी दी है कि इस महीने के अंत में आने वाला नया लॉन्च। अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, “इस महीने हमारे लॉन्च के लिए कुछ बड़ा करने की योजना बना रहा है! #EndICEAge क्रांति को कम से कम 2 साल तेज करेगा। सच में उत्साहित।” इसके अलावा, Car And Bike वेबसाइट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Ola S1 स्कूटर का एक नया, अधिक किफायती वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: चार्जिंग के दौरान Electric Scooter में बलास्ट, 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत!
Planning something BIG for our launch event this month! Will accelerate the #EndICEAge revolution by at least 2 years.
Really excited ?
— Bhavish Aggarwal (@bhash) October 6, 2022
Affordable Ola S1 electric scooter price
कार और बाइक की रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि नए किफायती ओला एस 1 स्कूटर की कीमत 80,000 रुपये से कम हो सकती है, जो कि वर्तमान में बाजार में सबसे लोकप्रिय पेट्रोल स्कूटर के समान होगी। वहीं, कहा जाता है कि ओला नए वेरिएंट में एस1 और एस1 प्रो से ज्यादा फीचर से लैस होगा। वहीं, पहले की तरह, नया ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के मूवओएस प्लेटफॉर्म पर चलेगा।
OLA S1 Electric Scooter
आपको बता दें कि Ola S1 को भारत में 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह 5.5kW मोटर के साथ 8.5kw पीक पावर के साथ आता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 141 किमी तक की रेंज और 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च किया गया था। ओला एस1 भी होम चार्जर से सिर्फ 5 घंटे में चार्ज हो जाता है। Ola S1 में 3kWh का बैटरी पैक है जो स्कूटर को पावर देता है। इसके अलावा स्कूटर ओला के मूवओएस प्लेटफॉर्म पर चलता है जो म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, एक कंपेनियन ऐप और रिवर्स मोड जैसी सुविधाएं हैं। वहीं, ओला दिवाली के आसपास ओला एस1 में मूवओएस 3.0 अपडेट भी लाएगा। इसे भी पढ़ें: आ गई Honda electric scooter से जुड़ी गुड न्यूज, जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!
नवरात्रि पर जमकर बिके ओला स्कूटर्स
ओला ने हाल ही में घोषणा की थी कि सितंबर 2022 में नवरात्रि के दौरान कंपनी ने हर मिनट एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचा है। कंपनी ने कहा कि इस त्योहारी सीजन में बिक्री चार गुना बढ़ी है। ओला इलेक्ट्रिक ने यह भी कहा कि वह पूरे भारत में 1 लाख से अधिक ग्राहक परीक्षण ड्राइव आयोजित करने में कामयाब रही। Vahan के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कंपनी ने 9,364 यूनिट्स की बिक्री की।