डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले ये हैं Airtel के बेस्ट प्लान

Best 3GB Airtel plans: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल यूजर्स के लिए कई शानदार प्लान ऑफर कर करती है। इन प्लान्स में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ ज्यादा से ज्यादा डेली डाटा की पेशकश करती है। वहीं, यूजर्स को भी ऐसे प्लान्स की तलाश रहती है, जिनमें कम कीमत में ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुछ अलग बेनिफिट्स मिल जाएं। इसीलिए हम यही देखते हुए एयरटेल के ऐसे प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं जो कि डेली 3जीबी डाटा के साथ और शानदार बेनिफिट से लैस हैं। आइए आगे आपको इन्हीं प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Best 3GB Airtel plans
| PRICE | BENEFITS | VALIDITY |
| Rs 398 Airtel Prepaid plan |
|
28 days |
| Rs 448 Airtel Prepaid plan |
|
28 days |
| Rs 558 Airtel Prepaid plan |
|
56 days |
Airtel का 398 रुपए वाला प्लान
3GB डेली डाटा प्लान की लिस्ट में यह सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज है। एयरटेल के इस प्लान में कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में 30 दिन का अमेजन प्राइम विडियो मोबाइल ऑनली सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इन सबके बाद प्लान में यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 100 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: इस मामले में Airtel को पीछे छोड़ Reliance Jio फिर रही रेस में आगे, Vi को लगा तगड़ा झटका
Airtel का 448 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3जीबी डाटा मिलता है। लेकिन, इस प्लान की की खास बात है कि इसमें कंपनी 399 रुपये का डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम और FASTag की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक के साथ रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है।
Airtel का 558 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही 3GB डेली डाटा के साथ इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। प्लान डेली 3जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को 30 दिन के लिए अमेजन प्राइम के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल मिलता है। इन लाभ के अलावा इस प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को फास्टटैग की खरीह पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।