5G के लिए Airtel ने इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब होगी Jio को दिक्कत!

Join Us icon

इंडिया में 5G आने से पहले इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। सभी टेलिकॉम कंपनियों द्वारा 5G की सफल टेस्टिंग की जा रही है। वहीं, इस कड़ी में एक स्टेप और आगे बढ़ते हुए दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कैपजेमिनी से हाथ मिला लिया है। दोनों की ओर से इस बात की घोषणा की गई है कि वे इंडियन मार्केटमें विभिन्न उद्यमों के लिए 5G पर आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साथ मिलकर काम करेंगे। इस साझेदार से ऐसा लग रहा है कि अब Reliance Jio को काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि इस समय बाजार में एयरटेल और रिलायंस जियो में तगड़ी टक्कर चल रही है। दोनों ही अपनी ताकत को बढ़ाने में लगे हैं।

Airtel और Capgemini मिलकर इंडिया में कनेक्टिविटी एवं 5G सॉल्यूशंस के लिए काम करेंगी। वहीं, मुंबई में स्थित कैपजेमिनी की 5G लैब और मानेसर में स्थित एयरटेल की 5G लैब इस उद्देश्य के लिए विकास केंद्र की भूमिका निभाएंगे। साथ ही कैपजेमिनी की ओर से एयरटेल की 5G लैब में दो 5G यूज़ केसेस को पहले ही स्थापित किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel हुए महंगे तो Netflix ने घटा दिए दाम, इसे कहते हैं मौके पर चौका
airtel-5g

India’s First 5G trial on 700MHz band

आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारती एयरटेल नोकिया के साथ मिलकर 700मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी का सफल ट्रॉयल किया था। यह देश में पहली बार 700MHz band पर 5जी ट्रॉयल किया गया था। Airtel ने इस कारनामे को टेक ब्रांड Nokia की साझेदारी में पूरा किया था। बड़ी बात यह रही थी कि इस 5जी ट्रॉयल में कंपनी की दो 5जी टेस्ट साइट्स के बीच की दूरी 40 किलोमीटर थी और कंपनी ने अधिकतम ब्रॉडबैंड कवरेज के साथ इसे बिना किसी रूकावट के हासिल किया था। इसे भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi: जानें किस टेलिकॉम कंपनी के खिलाफ यूजर्स ने की सबसे ज्यादा शिकायतें

लेटेस्ट वीडियो

5G Network Call

5जी के क्षेत्र में हो रही तरक्की की ही बात करें तो कल ही टेक ब्रांड OPPO ने इंडिया में पहली बार 5जी नेटवर्क पर सफल कॉल की है। यह कंपनी की पहली 5G VoNR call थी जिसे हैदराबाद में मौजूद 5जी लैब से मिलाया गया है। VoNR का पूरा मतलब है Voice/Video on New Radio! ओपो ने यह कॉल कंपनी के ही Reno6 series स्मार्टफोन की है, जिसका टेस्ट सिंगल बैंड 5G SA यानी 5G Standalone network पर किया गया है। ओपो के साथ ही इस VoNR call में Keysight test solutions की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here