Airtel लाया 28 दिन की वैधता वाला सस्ता प्लान, जानें कितना डाटा और क्या मिलेगा फ्री

Join Us icon

देश के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर (Telecom Operator) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने यूजर्स के लिए 79 रुपए का नया रिचार्ज पेश किया है। इस रिचार्ज को पेश करते के साथ ही कंपनी ने अपने 49 रुपए वाले रिचार्ज को बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको कम से कम नंबर चालू रखने के लिए 79 रुपए वाल Prepaid Recharge कराना होगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी ऑफिशियल तौर पर दे दी है। आइए आपको बताते हैं कि अब 79 रुपये के प्लान के साथ आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

28 दिन की वैधता

एयरटेल का 79 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। इस प्लान के साथ 64 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा और 200MB डाटा मिलेगा। यह प्लान ग्राहकों को डबल डाटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट ऑफर कर रहा है है। इस प्लान में किए गए बदलाव गुरुवार यानी 29 जुलाई, 2021 से प्रभावी होंगे। इसे भी पढ़ें: 5G की रफ्तार बढ़ाने के लिए Airtel को मिला Intel का साथ, जल्द मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

airtel

30 रुपए महंगा है Airtel का सबसे सस्ता प्लान

भारती एयरटेल के नए सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 49 रुपए की जगह 79 रुपए हो गई है। 79 रुपए का प्लान 49 रुपए के प्लान की तुलना में 30 रुपए अधिक महंगा है, लेकिन उपयोगकर्ताओं को इस प्लान के साथ 2 गुना अधिक डाटा और चार गुना अधिक आउटगोइंग वॉयस कॉलिंग मिनट दिए का लाभ भी मिल रहा है। 79 रुपए के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 1पैसा/सेकंड चार्ज किया जाता है। इसे भी पढ़ें: अब सारे बिल मिलेंगे एक साथ! Airtel ने लॉन्च की नई सर्विस, क्या मिलेगी Jio को धोबी पछाड़

airtel

Bharti Airtel ने महंगे किए Corporate Plans

कुछ समय पहले एयरटेल ने कॉर्पोरेट यूजर्स के लिए अपने पोस्टपेड प्लान जैसे 199 रुपए और 249 रुपए से अंदर आने वाले प्लान बंद कर दिए हैं। अब कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए एंट्री लेवल प्लान 299 रुपए से शुरू होगा। सभी मौजूदा ग्राहकों को अब अगले बिलिंग साइकिल से 299 रुपये में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Airtel ने बंद किए ये प्लान

एयरटेल ने नए ग्राहकों के लिए 749 रुपए वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कंपनी की ओर से बंद कर दिया है और इसकी जगह कंपनी ने 999 वाला प्लान पेश किया है जो केवल फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जिसमें डेटा बेनिफिट्स हैं। भारती एयरटेल के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में दो मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन मिलता था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here