
टेलीकॉम कंपनी Airtel कई तरह के प्लान्स उपलब्ध करती है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स यूजर्स को उपलब्ध कराती है जो किफायती होने के साथ-साथ बेहतर बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स भारत में मौजूद Jio, BSNL, Vi को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप भी Airtel के ग्राहक हैं और कम कीमत में ज्यादा लाभ वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Airtel Plan Under Rs. 100 की एक लिस्ट बताने वाले हैं। इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग,डाटा,एसएमएस और वैधता का लाभ मिलेगा। अगर कोई यूजर खासतौर से सिर्फ वैधता के लिए रिचार्ज करा रहा है तो इस लिस्ट में आपके काम के प्रीपेड प्लान मौजूद है। आइए जानते हैं इन प्लान की डिटेल
Airtel के 100 रुपए से सस्ते प्लान:
Airtel का 98 रुपए वाला प्लान: Airtel की ओर से 98 रुपये में यूजर्स को कुल 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानि एयरटेल ग्राहक पैक में मिल रहे 12 जीबी डाटा का यूज़ 28 दिनों के भीतर बिना किसी दैनिक लिमिट के कर सकेंगे। बता दें कि यह पैक सिर्फ इंटरनेट के लिए ही है, यानि 98 रुपये में यूजर्स को सिर्फ 12जीबी डाटा ही मिलेगा और इसके अलावा वॉयस कॉलिंग व एसएमएस सर्विस पहले से एक्टिव प्लान के अनुसार ही चलेगी।
Airtel का 89 रुपए वाला प्लान: इस Airtel Data Plan में 6GB डाटा दिया जाता है। यह डेटा पैक आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक चलेगा। नोट करने वाली बात यह है कि डेटा टैरिफ के समाप्त होने के बाद 50p/MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 28 दिनों के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition का फायदा दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
Airtel का 79 रुपए वाला प्लान: इसकी कीमत 79 रुपए है। प्लान में 64 रुपए का टॉकटाइम और 200 MB डाटा मिलता है। हालांकि एयरटेल के इस प्लान में सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी ही दी जाती है। लोकल और एसटीडी कॉल्स के लिए यूजर्स से 60 पैसे/मिनट का चार्ज लिया जाता है।
Airtel का 78 रुपए वाला प्लान: Airtel के 78 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 5GB डेटा मिलता है, जो कि यूजर्स के मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ चलेगा, यानी इसकी अवधि मौजूदा रिचार्ज जितनी होगी। अगर आपने उस नियत अवधि में प्रीपेड रिचार्ज डेटा खत्म करने के बाद Airtel Data Add-On Pack में मिले डेटा भी खत्म कर देते हैं तो फिर आपको हर एक Mb के लिए 50 पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, एयरटेल के इस डेटा पैक में ग्राहकों को एक महीने के लिए Wynk Premium का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio की बादशाहत बरकरार, जुलाई में 65 लाख नए ग्राहक जोड़ते हुए बनाया ये खास रिकॉर्ड
Airtel का 48 रुपए वाला प्लान: Airtel का 48 रुपए वाला प्लान एक डाटा एड-ऑन रिचार्ज है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 3GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अगर बात करें इस प्लान की वैधता की तो इस रिचार्ज की वैधता मौजूदा प्लान की जितनी होती है।
Airtel का 19 रुपए वाला प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्लान में 200MB डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 2 दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद 50p/MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी
Airtel का 20 रुपए वाला प्लान: Airtel के 20 रुपए वाले प्लान में 14.95 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा इस प्लान में डाटा का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा रिचार्ज की वैधता अनलिमिटेड है। इसका मतलब आप कभी भी इस रिचार्ज में मिलने वाले लाभ का यूज कर सकते हैं।
Airtel का 10 रुपए वाला प्लान: Airtel के 10 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें 7.47 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता अनलिमिटेड है।















