एयरटेल ने पेश किए जियो से भी सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स, डालें एक नजर

अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल काफी समय से कोशिश कर रही है। इसी चलते कंपनी अब तक नए प्लान्स को पेश कर पुराने प्लान में बदलाव भी कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब तीन नए प्लान पेश किए हैं जो कि इंटरनेशनल रोमिंग के साथ आते हैं। यह तीनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इन प्लान को नए “फोरन पास” के तहत पेश किया गया है जो कि काफी शानदार टॉक टाइम बेनिफिट के साथ आते हैं।
कंपनी द्वारा पेश किए गए तीनों प्लान 196 रुपए, 296 रुपए और 446 रुपए के हैं। अगर बात करें इन प्लान में मिलने वाले लाभ की तो सबसे कम कीमत वाले प्लान यानी 196 रुपए वाले प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान 20 मिनट की कॉल सुविधा मिल रही है। इसके बाद दूसरे प्लान 296 रुपए में 40 मिनट की कॉल सुविधा मिलेगी और सबसे महंगे प्लान 446 रुपए में यूजर्स को 75 मिनट का टॉकटाइम मिल रहा है।
शाओमी यूजर्स को एयरटेल दे रही है 1120जीबी डाटा का फायदा, जानें क्या है स्कीम
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार इन प्लान के लॉन्च की जानकारी सामने आई है। बता दें कि कंपनी हाल ही में इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को एक्टिव करने वाली 199 रुपए की एक्टिवेशन फीस को हटा दिया है। यह एक्टिवेशन फीस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए लागू थी। इसके अलावा अगर बाक करें प्लान की तो 196 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है तो वहीं 296 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है।
एयरटेल से दोगुनी 4जी स्पीड दे रही है जियो, जानें अन्य कंपनियों का हाल
446 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। यह तीनों प्लान वॉयस कॉल ऑफर के साथ आते हैं। यानी इन प्लान में आपको डाटा या एसएमएस का कोई लाभ नहीं मिलेगा। प्लान 20 देशों में लागू होंगे। अगर आप अमेरिका, यूके, कनाडा, चीन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, हांगकांग, थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देश की यात्रा कर रहे हैं तो इन प्लान को खरीद सकते हैं।