महीने भर चलने वाला Airtel का सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री मिलेगा डाटा, कॉलिंग और SMS

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Airtel-.jpg

इस समय भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में Airtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत वाले कई प्लान ऑफर कर रही हैं। कंपनी के प्लान की बात करें तो वैलिडिटी 14 दिन से लेकर 365 दिन तक की है। वहीं, एयरटेल का एक प्लान बेहद किफायती है। 28 दिन की वैलिडिटी (करीब महीने भर) वाले इस प्लान में महीने का खर्च सिर्फ 149 रुपये है। इस प्लान की खास बात है कि यह महीना भर आपको फ्री-कॉलिंग और डाटा की सुविधा देता है। यह प्लान उन लोगों के लिए भी खास है जो डाटा का इस्तेमाल कम और कॉलिंग ज्यादा करते हैं। आइए आगे आपको Airtel के 149 रुपए वाले प्लान की जानकारी देते हैं।

Airtel का 149 रुपए वाला प्लान

आपको बता दें कि हाल ही में साइबर फ्रॉड को देखते हुए Airtel के सीईओ गोपाल विट्टल ने ईमेल भेजकर कंपनी के करोड़ यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही गोपाल विट्टल ने ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी के ऐसे मामलों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जो “खतरनाक रूप से लगातार हो रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी

ई-मेल में विट्टल ने कुछ समय पहले हुए एक फ्रॉड का उदहारण देते हुए बताया आजकल फ्रॉड करने वाले खुद को एयरटेल का एग्जिक्यूटिव बताकर KYC अपडेट के बहाने यूजर्स से उनके बैंक डीटेल निकलवा लेते हैं। वहीं, अपने ईमेल में उन्होंने इस तरह के फाइनैंशल फ्रॉड और जालसाजों के काम करने के तरीके के बारे में बात की है। इसके साथ ही ईमेल में उन्होंने इस तरह के फ्रॉड्स से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें भी बताई हैं।