Jio को चुनौती देने के लिए Airtel लाया 42GB डाटा वाला नया प्लान, फ्री मिलेगी अनिलिमटेड कॉलिंग

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने के लिए एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। भारती एयरटेल के इस नए पैक को खासतौर पर वॉयस कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है। प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किए गए इस पैक की कीमत 289 रुपए है। कॉलिंग के साथ पैक में डाटा और एसएमएस का भी बेनिफिट दिया जा रहा है। आइए आगे इस प्लान के बारे में आपको सभी जानकारी देते हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग
एयरटेल द्वारा पेश किए गए 289 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटे फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। यूजर्स एयरटेल और किसी भी अन्य नेटवर्क पर 28 दिनों की वैधता के दौरान अनलिमिटे कॉल कर सकते है। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिल रहा है। कुल इस प्लान में 42जीबी डाटा मिलेगा। प्लान सभी ऑफर्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इसे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान
जी5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन
सुपर डिजिटल वीडियो डिजिटल का एक्सपीरियंस देने के लिए यूजर्स को इस प्लान में ZEE5 Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए ही मिलेगा, जिसमें 4500+ से ज्यादा फिल्म और टीवी सीरियल को देखा जा सकता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। वहीं, FASTag लेने पर 150 रुपए का कैशबैक और विंक म्यूजिक का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा 79 रुपए के टॉप-अप के तौर पर यूजर्स जी5 का सब्सक्रिप्शन पूरे 30 दिन तक ले सकते हैं। इस टॉप अप के लिए एयरटेल कस्टमर्स को डिजिटल स्टोर सेक्शन या एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाना होगा। वहीं, ग्राहको एयरटेल के इस नए प्रीपेड पैक को Airtel थैंकस ऐप, www.airtel.in और भारत के सभी एयरटेल रिटेल स्टोर पर खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel पूरे 365 दिन तक इन प्लान में देता है बंपर डाटा और फ्री कॉलिंग, जानें सबकुछ
इन यूजर्स को मिलेगी सबसे तेज 4G इंटरनेट स्पीड
बता दें एक दिन पहले ही में Airtel अपने यूजर्स को फास्ट 4G इंटरनेट स्पीड का एक्सपीरियंस कराने की एक नई तकनीक पेश करने की योजना बना रही है। एयरटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि वह ‘Priority 4G Network’ एक्सपीरियंस स्कीम के तहत प्लैटिनम कस्टमर्स को फास्ट डाटा स्पीड ऑफर करेगा। कंपनी ने ‘Priority 4G Network’ को एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया था। इसमें 499 या इससे ऊपर के प्लान यूज करने वाले प्लैटिनम कस्टमर्स को फायदा दिया जा रहा है।