Airtel सिम कैसे बंद करें? जानें आसान तरीके

Join Us icon

भारत में सौ करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं और सभी के पास अपनी एक अलग परेशानी होती है। कई यूजर्स हैं जो नया सिम लेना चाहते हैं वहीं कई यूजर्स अपने सिम को बंद कराना चाहते हैं। आज के ​इस लेख में हम आपके लिए ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं।

इसमें हमने आपको बताया है कि यदि आप एयरटेल यूजर हैं और किसी कारणवश अपना सिम बंद कराना चाहते (airtel ki sim kaise band kare) हैं तो नीचे दिए गए तरीकों से अपने एयरटेल सिम को बंद करा सकते हैं। एयरटेल की सिम को बंद करने के लिए आप कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं, ऐप का उपयोग कर सकते हैं, नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर या ईमेल के माध्यम से भी अपने सिम को बंद करा सकते हैं। आगे हमने इन सभी प्रक्रिया को विस्तार से बताया है।

1. कस्टमर केयर पर कॉल करके एयरटेल सिम करें बंद

यदि आपके पास एयरटेल सिम है:

यदि आपके पास एयरटेल का ही नंबर है और उसी से अपना सिम बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने एयरटेल नंबर से 121 पर कॉल करें।

इसके बाद आपको IVR पर कुछ दिशा निर्देशों का पालन करें।

airtel-sim-kaise-band-kare-how-to-block-airtel-sim

किसी अन्य नंबर से:

यदि आप एयरटेल सिम बंद कराना चाहते हैं और उस वक्त आपके पास एयरटेल का सिम नहीं है तो फिर आप किसी भी दूसरे नंबर से 1800-103-4444 या 18001034444 (टोल-फ्री नंबर) पर कॉल कर सकते हैं।

इसके बाद यहां IVR पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर आप अपने एयरटेल सिम को ब्लॉक करने का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि सिम ब्लॉक करने से पहले आपसे संबंधित कुछ जानकारी मांगी जाएगी।

2. एयरटेल स्टोर से करें सिम ब्लॉक

आप चाहें तो ​खुद से एयरटेल ​स्टोर पर जाकर अपना सिम ब्लॉक कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि सिम ब्लॉक करने के लिए आपको अपना कोई सरकारी पहचान पत्र रखना जरूरी है। जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट, लाइसेंस या वोटर आईडी आदि।

आप जब अपना कारण बता कर सिम बंद करने का रिक्वेस्ट करेंगे तो स्टोर एग्जीक्यूटिव आपके अनुरोध का रजिस्टर करने के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर भी देगा जिससे कि आप बाद में पता कर सकें कि सिम बंद करने का आपका अनुरोध पूरा हुआ या नहीं।

3. एयरटेल ऐप से रिक्वेस्ट कर सिम करें बंद

आप चाहें तो डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भी अपना एयरटेल नंबर बंद करा सकते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन में एयरटेल थैंक्स ऐप खोलें।

स्टेप 2: यहां से Help सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: यहां नीचे आपको 24×7 सपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा और उसी के पास चैट नाउ का विकल्प होगा। आप उस पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: यहां पर आप अपनी भाषा का चुनाव करें कि किस भाषा में आप चैट करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद आप यहां से अपनी समस्या के बारे में जानकारी देकर सिम ब्लॉक करने का अनुरोध कर सकते हैं।

4. ई मेल से रिक्वेस्ट कर सिम करें बंद

आप चाहें तो अपना एयरटेल कस्टमर केयर को ईमेल करके भी अपना एयरटेल नंबर बंद कर सकते हैं।

इसके लिए आपको एयरटेल की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर मेल ईमेल करना होगा।

ईमेल में आपको अपनी समस्या की जानकारी देने के साथ ही जिस नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं उसकी जानकारी और अपना आईडी प्रूफ आदि भेजना होगा।

खास बातें

सिम बंद होने के बाद उस नंबर पर उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी जाएंगी। यानी कि कॉल, मैसेज या डाटा आदि नहीं चलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here