Airtel लाया धांसू प्लान, हर महीने 3300GB डाटा के साथ मुफ्त मिलेगी ये सर्विस

Join Us icon

भारती एयरटेल काफी समय से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नए और शानदार प्लान्स की पेशकश कर रहा है। वहीं, दूसरे ओर कंपनी ब्राॉडबैंड सेक्टर में भी अपने ग्राहकों को बांधे रखने की कोशिश में है। इसी को देखते हुए एयरटेल ने अपने 3,999 रुपए वाले प्लान में एक्सस्ट्रीम फाइबर यूजर्स के लिए 1Gbps 4×4 वाई-फाई राउटर फ्री में देने का ऐलान किया है। ज्यादातर मामलों में उपयोगकर्ताओं को यह अनुभव नहीं होता है कि गीगाबिट-फास्ट कनेक्टिविटी उनके घरों और छोटे ऑफिस में स्थापित नॉर्मल राउटरों की वजह से है। इस खामी को मिटाने के लिए, एयरटेल उन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए राउटर को बंडल कर रहा है। यह ब्रॉडबैंड प्लान 1Gbps की स्पीड प्रदान करता है और इसके साथ एक Airtel Xstream बॉक्स भी आता है।

Airtel Xstream Fiber broadband plans में यूजर्स के लिए ज्यादा डाटा, 1 Gbps तक की स्पीड और कई OTT प्लैटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही Airtel Xstream App subscription, Wynk Music subscription और Shaw Academy course का फ्री एक्सेस मिलता है। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर Jio और Airtel से आगे निकला Vodafone Idea, दिसंबर में कर दिखाया ये कमाल का काम

airtel-v-fiber1 91Mobiles

इसके अलावा भारती एयरटेल के भारत में मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान्स या Airtel Xstream Fiber प्लान्स की बात करें तो इसके शुरुआती प्लान 499 रुपये में स्टर्ट हो जाते हैं। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 40 Mbps डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ 3.3 TB यानी करीब 34 जीबी डाटा और भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने एक बार फिर Jio को छोड़ा पीछे, जानें क्या था मुकाबला

बता दें कि पूरे विश्व में इंडिया ही एक ऐसा देश है जहां मोबाइल डाटा सबसे कम कीमत पर यूजर्स को मिलता है। इसी को देखते हुए आज भारत की टेलीकॉम कंपनियां कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा ऑफर वाले प्लान की पेशकश कर ही है। इसी क्रम में एयरटेल के पास भी अलग-अलग कीमत वाले ढेरों प्लान हैं, जिसमें वैधता के हिसाब से डाटा और कॉलिंग मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here