
एप्पल अपने प्रोडक्ट्स के साथ साथ अपनी ‘क्लास’ के लिए भी जानी जाती है। एप्पल ने कल वैश्विक मंच पर अपने 3 नए आईफोन पेश कर दिए हैं। इनमें आईफोन 10आर, आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स शामिल है। आईफोंस के साथ ही कंपनी ने एप्पल वॉच सीरीज़ 4 भी पेश की है। एप्पल के सभी फोन कंपनी के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12 पर काम करते हैं। नए आईफोंस के साथ ही आईओएस 12 को कंपनी अपने पुराने आईफोंस में भी लाने जा रही है और यह आने वाली 17 सितंबर से सभी आईफोंस में अपडेट हो जाएगा।
एप्पल आईओएस 12 आईफोन 5एस से लेकर इस जेनरेशन के सभी आईफोन में 17 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। आईफोंस के साथ साथ आईओएस 12 आईपैड मिनी 2 और इसके बाद के वर्ज़न तथा आईपॉड टच 6 जेनरेशन और इसके बाद के सभी आईपॉड पर अपडेट हो जाएगा। एप्पल सीईओ टीम कुक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC) 2018 के वार्षिक समारोह में पहले ही आईओएस 12 को पेश कर चुके हैं।

एप्पल का कहना है कि आईओएस 12 पर अपडेट के बाद आइफोन जहां 40 प्रतिशत फास्ट हो जाएगा वहीं फोन का कीबोर्ड भी 50 प्रतिशत अधिक तेजी से काम करेगा। एप्पल आईओएस 12 उन सभी डिवाईसेज़ व आईफोन पर उपलब्ध होगा जिनमें आईओएस 11 मौजूद है। आईऐ नज़र डालते हैं आईओएस 12 के शानदार और मजेदार फीचर्स पर :
आग्यूमेंटेड रियालिटी (एआर) : एप्पल आईफोन में एआर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए एप्पल 3डी फीचर को अपडेट कर रही है। इसके लिए एप्पल आईओएस अब अडोब और यूएसडीसी सपोर्ट से लैस होगा जो एआर अनुभव को और भी शानदार कर देगा। यूएसडीसी की बदौलत किसी आर्टिकल में लगी फोटो को भी आग्यूमेंटेड रियालिटी के साथ 3डी में एक्सपीरियंस कर सकेंगे।
मेजर ऐप : मेजर ऐप से किसी भी आब्जेक्ट की फोटो क्लिक कर उसके साईज को भी मापा जा सकेगा। जैसे सामनें रखी किसी टेबल की फोटो मात्र खींचकर आप जान सकेंगे कि उस टेबल की उंचाई व लंबाई कितनी है।
एआर किट 2: आग्यूमेंटेड रियालिटी का मल्टीयूजर अनुभव देने के लिए एप्पल ने LEGO के साथ की पार्टनरशिप। LEGO एआर एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। अपडेट के बाद एआर फाइल्स को सफारी, आईमैसेज इत्यादि के जरिये भी शेयर कर सकेंगे।
फोटोज: आईओएस 12 के इस नए अपडेट के बाद फोन में फोटोज सर्च करना और भी आसान होगा। नई आईओएस अपडेट में फोटोज में ‘फॉर यू’ टैब जोड़ा गया है। वहीं फोटो की शेयरिंग आसान बनाने के लिए एप्पल ने सजेस्शन जैसे फीचर को भी अपडेट किया है।
सीरी: आईफोन यूजर की पर्सनल असिस्टेंट ‘सीरी’ को भी अपेडट करते हुए कंपनी ने इसमें शॉर्टकट फीचर जोड़ा है। अपडेट के बाद जहां सीरी यूजर्स द्वारा किए जाने वाले कार्यो के अनुसार उन्हें सुझाव देता रहेगा। वहीं इस नए फीचर की मदद से सिरी को खुद की कमांड से सिंक कर उसे अन्य ऐप्स से जोड़ा जा सकता है।
ग्रुप फेस टाइम : फेस टाइम की वीडियो चैट अब सिर्फ दो लोगों तक ही सीमित नहीं रहेगी। फेस टाइम पर अब एक साथ 32 लोगों से चैट की जा सकती है। ग्रुप फेस टाइम में मज़ेदार यह भी होगा कि इसमें जो भी व्यक्ति बोलेगा उसकी चैट विंडो खुद ब खुद बड़ी हो जाएगी। कंपनी ने इसमें ऐनिमोजी औमर मैमोजी जैसे फीचर्स भी अपडेट किए हैं। आईफोन 10 में अब अपने आॅनलाईन अवतार को अपनी पसंदानुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
नई ऐप :
डू नॉट डिस्टर्ब मोड आॅन होते ही यूजर जो नोटिफिकेशन न पाना चाहे व बंद हो जाएगी।
नोटिफिकेशन्स – आईओएस 12 में लॉक स्क्रीन से ही नोटिफिकेशन्स को देखा या इग्नोर किया जा सकता है। साथ ही इसमें ग्रुप नोटिफिकेशन सपोर्ट भी दिया गया है।
स्क्रीन टाइम के नए आईओएस में आ जाने से आपने आईफोन का यूज़ कब हुआ है और किस वक्त आईफोन का क्या काम किया गया है, इसकी रिपोर्ट मिलती रहेगी। इसके साथ ही किस ऐप पर कितना वक्त लगाया जा रहा है जैसी जानकारी भी इसमे मिलती रहेगी।
आईओएस 12 में आईबुक जहां एप्पल बुक्स हो गई है, वहीं एप्पल न्यूज अब स्टॉक्स में भी दिखेगा। न्यूज ऐप में नेविगेशन और ब्राउजिंग विजेट भी मौजूद रहेंगे।
एप्पल ने आईओएस 12 में न्यू डिजीटल हेल्थ ऐप को भी अपडेट किया है।
एप्पल ने आईपैड ने वॉयस मेमो भी इस बार उपलब्ध करा दिया है। आईओएस 12 में कार प्ले थर्ड पार्टी नेविगेशन ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।





















