12,000 रुपये कम में मिल रहा है iPhone 16, जानें कहां से खरीदें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/iPhone-16-1.jpg
Highlights

अगर आप लंबे समय से iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब समय आ गया है। दरअसल, Vijay Sales ने अपनी वार्षिक Apple Days सेल का ऐलान कर दिया है, जो 24 मई से 1 जून 2025 तक चलेगी। इस दौरान iPhone 16 सीरीज के साथ ही MacBook, iPad और अन्य Apple डिवाइसेज पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर यह सेल इस साल की सबसे बड़ी Apple डील्स में से एक मानी जा रही है। इसी सेल में iPhone 16 बैंक ऑफर्स के साथ सबसे कम कीमत में सेल किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस शानदार डील की पूरी डिटेल और किन ऑफर्स के तहत आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।

iPhone 16 पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

वेरिएंट लॉन्च प्राइस डील प्राइस
128GB Rs 79,900 Rs 66,990

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन

क्या आपको खरीदना चाहिए iPhone 16?

अगर आप Apple का iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो iPhone 16 पर अभी मिल रही डील आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। ₹79,900 की असली कीमत वाला यह फोन अभी Vijay Sales की Apple Days सेल में सिर्फ ₹66,990 में मिल रहा है। साथ ही ICICI, Axis और Kotak Mahindra बैंक कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। लेकिन सवाल यह है, क्या iPhone 16 इस कीमत पर लेना वाकई समझदारी है?

  1. डिजाइन और परफॉर्मेंस: iPhone 16 का डिजाइन Apple की क्लासिक प्रीमियम स्टाइल के साथ आता है। इसमें A17 चिपसेट है, जो डेली यूज़ से लेकर हेवी टास्क तक बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। iOS का क्लीन और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट भी इसे एक भरोसेमंद चॉइस बनाता है।
  2. डिस्प्ले और कैमरा: 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले शानदार कलर और ब्राइटनेस देता है। कैमरे की बात करें तो ड्यूल रियर कैमरा सेटअप शानदार फोटोज और वीडियोज कैप्चर करता है, खासकर लो-लाइट में।
  3. बैटरी और बाकी फीचर्स: iPhone 16 की बैटरी लाइफ पिछले जेनरेशन से बेहतर है, और iOS ऑप्टिमाइजेशन की वजह से बैटरी काफी लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा फेस आईडी, MagSafe सपोर्ट और मजबूत बिल्ड इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

अगर आप आईफोन 16 को छोटा होने के कारण नहीं खरीदना चाहते तो iPhone 16 Plus थोड़ा बड़ा डिस्प्ले और बैटरी के साथ ले सकते हैं। इस समय विजय सेल्स पर ₹74,990 में मिलने वाला iPhone 16 Plus भी एक बढ़िया ऑप्शन है।