
Apple ने अपने सालाना टेक इवेंट WWDC 2022 के दौरान अपने डिवाइसेस के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किए हैं। ऐप्पल के आईफोन के लिए iOS 16, आईपैड के लिए iPadOS 16 और कंप्यूटर के लिए macOS 13 को पेश किया है। इस इवेंट के दौरान कंपनी नए iOS 16 के फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। ऐप्पल के आईफोन को इस ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट साल के अंत तक मिलना शुरू हो जाएंगा। कंपनी iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11, और दूसरे मॉडल के लिए नए iOS 16 का अपडेट ऑफ़र करेगा।
iOS 16
iOS 16 में कई नए यूटिलिटी और प्राइवेसी फीचर्स हैं। इसके साथ ही इस में यूजर्स लॉक स्क्रीन में कई तरह के कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स लॉक स्क्रीन में कई तरह के गैजेट एड कर सकते हैं। अपडेटेड लॉक स्क्रीन में बॉल में नोटिफिकेशन्स का बटन भी दिया गया है। इसके साथ ही यूज़र्स लॉक स्क्रीन के दौरान नोटिफिकेशन्स हाइड्रोजन कर सकते हैं। इसके साथ ही iOS 16 की लॉक स्क्रीन में लाइव एक्टिविटी फीचर दिया है जो लाइव इवेंट, वर्कआउट और कैब ट्रैकिंग में काफ़ी मददगार है।

iOS 16 में यूजर्स भेजे गए मैसेज को अनडू या एडिट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही नए iOS 16 की हेल्थ ऐप में मेडिटेशन को शामिल किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स मेडिटेशन लिस्ट को बना और मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स अपना हेल्थ डाटा की पीडीएफ फाइल शेयर कर ससकते हैं।
नए ऑपरेटिंग सिस्टम के प्राइवेसी फीचर्स की बात करें तो इसमें सेफ्टी चैक नाम का फीचर्स दिया है। यह फीचर उन सभी एक्सेस को रिमूव कर देता है जो आपने किसी दूसरे को दिए हैं। इसके साथ ही सेफ्टी चैक में यूजर्स को iCloud डाटा को इमरजेंसी रिसेट का भी ऑप्शन देता है। इसके साथ ही कई और फ़ीचर्स दिए गए हैं।
iPadOS 16
Apple ने iOS 16 के साथ-साथ नए iPadOS 16 के फीचर्स भी बताए हैं। नए अपडेट के साथ FreeForm फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आईपैड में किसी भी पेज साइज के लेआउट के देखा और शेयर किया जा सकता है। FreeForm फीचर Apple Pencil सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही iPadOS 16 को वेदर ऐप का सपोर्ट मिलता है, जिसमें क्लिक करते ही यूजर्स मैप के साथ एयर क्वालिटी और टेंप्रेचर के साथ मौसम का अनुमान देख सकते हैं। iPad Pro मॉडल के लिए iPadOS में कुछ नए स्पेशल फीचर दिए गए हैं। iPadOS 16 में वर्चुअल मैमोरी स्वैप फीचर भी दिया गया है।
watchOS 9
ऐप्पल ने अपनी स्मार्टवॉच के नए ऑपरेटिंग सिस्टम watchOS 9 को भी लॉन्च कर दिया है। इसमें नए वॉच फेस को भी शामिल किया गया है। इसमें चार नए फेस – लूनार, प्लेटाइम, मेट्रोपोलिटन और एस्ट्रोनॉमी है। watchOS 9 में कई नए फीचर्स शामिल है। इसके साथ ही कंपनी वर्कआउट एप को भी अपडेट किया है। इसके साथ ही स्लीप ट्रैकिंग ऐप को भी कंपनी ने नए फीचर्स के साथ अपेडट किया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 14 के फ्रंट कैमरा में देखने को मिलेगा बड़ा अपग्रेड, बढ़ सकती है कीमत
macOS Ventura
नए macOS अपडेट में कई पावरफुल फीचर्स जोड़े गए हैं। ऐप्पल के ये नए फीचर्स मैक यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर कर देंगे। iPadOS 16 की तरह macOS Ventura में भी स्टेज मैनेजर दिया है जो फास्ट मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। इसके साथ ही यूजर्स किसी खास प्रोजेक्ट के लिए अलग अलग ऐप की विंडो ग्रुप कर सकते हैं। इसके साथ ही Continuity Camera की मदद से मैक यूजर्स iPhone को वेब कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। Mac के नए अपडेट में System Preferences (सिस्टम प्रीफीरेंस) को नया नाम System Settings (सिस्टम सेटिंग) दिया गया है। इसके साथ ही इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
























