
Vivo T3 Pro और Infinix GT 20 Pro इंडियन मार्केट में मौजूद दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 25 हजार के बजट में बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप देने की क्षमता रखते हैं। इन दोनों मोबाइल्स की बैटरी तथा चार्जिंग पावर को परखने के लिए हमने इनमें कुछ टेस्ट किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं। इस बैटरी कंपैरिजन में 91मोबाइल्स ने फोंस का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क, चार्जिंग टाइम तथा बैटरी ड्रॉप टेस्ट किया है।
बैटरी कंपैरिजन
बैटरी पावर
| बैटरी | Vivo T3 Pro | Infinix GT 20 Pro |
| एमएएच कैपेसिटी | 5,500mAh | 5,000mAh |
| पीसीमार्क बैटरी | 15 घंटे 52 मिनट | 9 घंटे 13 मिनट |
| चार्जिंग तकनीक | 80W | 45W |
| चार्जिंग टाइम (20%-100%) | 52 मिनट | 48 मिनट |
पीसीमार्क बैटरी टेस्ट
वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लाया गया है। इसकी कैपेसिटी देखकर की पता चलता है कि यह तगड़ा बैकअप देने की क्षमता रखती होगी। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट ने ‘जैसी सूरत, वैसी सीरत’ वाला काम किया और 15 घंटे, 52 मिनट का बड़ा स्कोर अचीव किया।
वहीं दूसरी ओर इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो स्मार्टफोन में मौजूद 5,000एमएएच बैटरी ने पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में 9 घंटे व 13 मिनट का स्कोर पाया। पाठकों को बता दें कि इस टेस्ट में हम PCMark ऐप्लीकेशन को मोबाइल का unrestricted access दे देता है तथा फोन की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत से ऊपर रखते हैं।
विजेता : Vivo T3 Pro
फास्ट चार्जिंग टेस्ट
वीवो टी3 प्रो में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है तथा इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। दोनों फोंस की चार्जिंग स्पीड करने के लिए हमने इनकी बैटरी को पहले 20 प्रतिशत किया तथा फिर चेक किया कि उसे 20% से 100% फुल चार्ज होने के कितनी देर लगेगी।
इस चार्जिंग टेस्ट में वीवो फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत होने में 52 मिनट का समय लगा। वहीं इनफिनिक्स मोबाइल ने 48 मिनट में ही अपने बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिया। जीटी 20 प्रो में टी3 प्रो की तुलना में बैटरी छोटी है, इसका फायदा भी यहां इनफिनिक्स स्मार्टफोन को मिला है।
विजेता : Infinix GT 20 Pro
बैटरी ड्रॉप टेस्ट
किस फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होगी। यह जानने के लिए हमने इनमें यूट्यूब ओपन कर, उसमें पूरे आधा घंटे तक 4के क्वॉलिटी वाली वीडियो ऑनलाइन देखी। इसके साथ ही वीवो टी3 प्रो तथा इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में 30-30 मिनट के लिए दो ऑनलाइन मोबाइल गेम भी खेले। इन एक्टिविटी के बाद हमने चेक किया कि किस फोन की बैटरी कितनी प्रतिशत घटी है।
ऑनलाइन 4के यूट्यूब देखने के दौरान दोनों स्मार्टफोंस में ब्राइटनेस 50 प्रतिशत किया गया था तथा वीडियो की वॉल्यूम भी 50 प्रतिशत लाउड रखी गई थी। आधे घंटे बाद टेस्ट में पाया गया कि वीवो वी3 प्रो की बैटरी 2 प्रतिशत घटी है तथा इनफिनिक्स जीटी 20 की बैटरी 5 प्रतिशत घटी है।
| बैटरी ड्रॉप टेस्ट (30 मिनट) | Vivo T3 Pro | Infinix GT 20 Pro |
| YouTube 4K Video | 2% | 5% |
| BGMI Game | 6% | 7% |
| COD : Mobile | 5% | 8% |
दोनों फोंस में 30 मिनट तक बीजीएमआई खेले जाने के बाद वीवो टी3 प्रो की बैटरी 6 प्रतिशत कम पाई गई तथा इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो की बैटरी 7 प्रतिशत घटी हुई मिली। इसी तरह ऑनलाइन सीओडी मोबाइल गेम प्ले करे के बाद वीवो स्मार्टफोन की बैटरी 5 प्रतिशत तथा इनफिनिक्स मोबाइल की बैटरी 8 प्रतिशत घटी थी।
विजेता : Vivo T3 Pro
स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन
| स्पेसिफिकेशन्स | Vivo T3 Pro | Infinix GT 20 Pro |
| डिस्प्ले | 6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED | 6.78″ FHD+ 144Hz AMOLED |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 | MediaTek Dimensity 8200 Ultimate |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | FunTouch OS 14 + Android 14 | XOS + Android 14 |
| मेमोरी | 8GB RAM + 256GB Storage | 12GB RAM + 256GB Storage |
| बैक कैमरा | 50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-wide | 108MP Samsung HM6 (OIS) + 2MP Depth + 2MP Macro |
| फ्रंट कैमरा | 16MP Selfie | 32MP Selfie |
| बैटरी | 5,500mAh Battery | 5,000mAh Battery |
| चार्जिंग | 80W FlashCharge | 45W TurboPower |
कीमत का कंपैरिजन
Vivo T3 Pro प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999
वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। नए वीवो टी3 प्रो की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी तथा इसे Sandstone Orange और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
Infinix GT 20 Pro प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999
- 12GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 24,999 रुपये में तथा 12जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Mecha Blue, Mecha Silver और Mecha Orange कलर में परचेज किया जा सकता है। मोबाइल की अन्य जानकारी जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
किसकी फोन की बैटरी तगड़ी
91मोबाइल्स द्वारा किए गए बैटरी कंपैरिजन में वीवो टी3 प्रो खुद को विजेता साबित करता है। इस फोन की बैटरी बड़ी है और इसका पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर भी जबरदस्त है। मोबाइल गेमिंग तथा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग में भी मोबाइल की बैटरी कम खर्च होती है।
वीवो टी3 प्रो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है लेकिन हमारे टेस्ट में यह अपनी काबिलियत पर खरी नहीं उतर पाई। बहरहाल यहां Vivo T3 Pro आगे निकलते हुए Infinix GT 20 Pro को हराता है। यहां मोबाइल यूजर्स दोनों फोंस की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार भी अपना मन बना सकते हैं कि उन्हें कौन सा स्मार्टफोन बेहतर लगा।





















