1,000 के बजट में बेस्ट कीबोर्ड जो आपके PC को बनाएगा और स्मार्ट

Join Us icon

एक पॉवरफुल गेमिंग या एडिटिंग कंप्यूटर (पीसी) बनाना काफी कठिन काम हो सकता है। उसके लिए बेस्ट हार्डवेयर सेलेक्ट करना मुश्किल और खर्चीला है। क्योंकि आपका पीसी तभी दमदार होगा जब उसका सीपीयू, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड और अन्य एसेसरीज शानदार क्वालिटी के होंगो। बेस्ट क्वालिटी तो मिल जाएगी लेकिन उसके लिए पैसे भी काफी खर्च करने होंगे। यहीं जरूरत आती है कम कीमत में बेस्ट प्रॉडक्ट खोजने की। जैसे बात करें की-बोर्ड की तो एक बेहतरीन की-बोर्ड इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसका इस्तेमाल आपको रोजाना करना होता है। इसलिए की-बोर्ड ऐसा चुनें जो इस्तेमाल में भी काफी आसान हो। तो हम आपको बता रहे हैं 1,000 रुपये की कीमत में आने वाले बेस्ट की-बोर्ड के बारे में-

1.Amkette Xcite Pro


यह रफ एंड टफ की-बोर्ड है जिससे रोजाना इस्तेमाल में आपको कोई दिक्कत नहीं होती। की-बोर्ड टाइपिंग के दौरान बाकी की-बोर्ड की तरह आवाज नहीं करता मतलब आप शांत टाइपिंग कर पाएंगे। की-बोर्ड पर यूवी कोटिंग की गई है जिससे इसके लेटर और नंबर लंबे समय तक दिखते हैं। कई की-बोर्ड में आपने देखा होगा कि उनके अक्षरों का पेंट कुछ ही दिन में उड़ जाता है जिससे बटन पहचानने में दिक्कत होती है। इस की-बोर्ड में ऐसी दिक्कत नहीं होगी। इसके लुक को शानदार बनाने के लिए इसमें ड्युअल टोन कलर फिनिश दिया गया है। इसे आप 559 रुपये में खरीद सकते हैं।

2.TVS Electronics Champ

टीवीएस कंपनी अपने बेहतरीन और टिकाऊ की-बोर्ड के लिए पहचानी जाती है। इसके चैंप की-बोर्ड की बटन काफी सॉफ्ट टच फील देती हैं। इसमें दिए टिल्ट लेग्स की मदद से आप की-बोर्ड को अपनी सुविधानुसार एडजेस्ट कर सकते हैं। नंबर, कैप्स और स्क्रॉल लॉक के लिए इसमें एलईडी इंडीकेटर दिया गया है। बाजार में यह की-बोर्ड 599 रुपये में उपलब्ध है।

3.HP 100


हमारी लिस्ट में एचपी 100 भी एक शानदार की-बोर्ड है। 12 फंक्शन की और 3 हॉट की सहित कुल 109 बटनों वाला एक फुल रेंज की-बोर्ड है। इस की-बोर्ड का डिजाइन कंफर्टेबल टाइपिंग के लिहाज से बेहतरीन है। टाइपिंग के दौरान हथेली और उंगलियों में परेशानी न हो इसके लिए हाइट सेट करने का भी विकल्प दिया गया है। यह की-बोर्ड विंडोज के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसे आप 674 रुपये में खरीद सकते हैं।

4.Zinq ZQ-1000


जिंक के ZQ-1000 की-बोर्ड के डिजाइन की बात करें तो इसमें लो-प्रोफाइल बटन दी गई हैं जो बिना शोर वाली और आरामदायक टाइपिंग अनुभव प्रदान करती हैं। इसमें गाने को प्ले करने, स्टॉप और स्किप के लिए मल्टीमीडिया बटन भी दी गई हैं। फुल साइज वाले इस की-बोर्ड में 12 F-बटन दी गई हैं। इसका डिजाइन काफी स्लीक है जिससे टाइपिंग के दौरान भी आपके हाथ रिलैक्स पोजिशन में रहते हैं। स्पिल रेसिस्टेंट होने के चलते पानी या कॉफी की 2-4 बूंदों से भी आपके इस की-बोर्ड को कोई नुकसान नहीं होता। इसकी कीमत 349 रुपये है।

5.Lapcare LAP-56


लैपकेयर का लैप-56 की-बोर्ड यूवी कोटिंग के साथ आता है इससे इसमें लिखे गए अक्षरों का पेंट लंबे समय तक चलता है। सामान्य की-बोर्ड के मुकाबले इसका साइज थोड़ा छोटा या फिर कहें कॉम्पैक्ट टाइप का है। लेकिन इसके परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं किया गया है। इस की-बोर्ड को आप किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई ड्राइवर्स इंस्टाल करने का झंझट नहीं होगा। लैपकेयर के लैप-56 की-बोर्ड को 590 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हमारी लिस्ट में बताए गए की-बोर्ड के अलावा आप नीचे दिए गए अन्य की-बोर्ड्स में से भी अपने लिए बेहतरीन की-बोर्ड्स चुन सकते हैं।

Zebronics ZEB-KM2100, कीमत- 367 रुपये

Cosmic Byte CB-GK-08 Corona, कीमत- 1137 रुपये

Prodot KB-207s, कीमत- 310 रुपये

Dell Kb216, कीमत- 649 रुपये

Logitech K120, कीमत- 585 रुपये

Targus KB55 AKB55TT, कीमत- 1095 रुपये

Premium
₹ 0
₹ 0
Buy on Amazon

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here