
अगर आप कम बजट में एक बड़ा और शानदार स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 20,000 रुपये से कम की रेंज में आज कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। खासतौर पर 43 इंच स्क्रीन साइज इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह लिविंग रूम के लिए परफेक्ट बैलेंस देता है। यह न ज्यादा छोटा और न ही बहुत बड़ा होता है। ये स्मार्ट टीवी न सिर्फ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं, बल्कि OTT ऐप्स, वॉयस कंट्रोल और कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करते हैं। इस बजट में आने वाले स्मार्ट टीवी अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा एडवांस हो गए हैं। इनमें HDR सपोर्ट, Dolby Audio, वाइड व्यूइंग एंगल और फास्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। अगर आप IPL 2026 जैसे टूर्नामेंट लाइव देखना पसंद करते हैं, तो ये टीवी स्मूद मोशन और क्लियर विजुअल्स के साथ आपको शानदार अनुभव देंगे।
क्यों खरीदें 43 इंच LED स्मार्ट टीवी?
अगर आपका बजट 15,000 से 20,000 रुपये के बीच है, तो भी आपको ऐसे टीवी मिल जाते हैं जिनमें हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। LED टीवी में मोशन ब्लर कम होता है, जिससे स्पोर्ट्स देखते समय हर मूवमेंट क्लियर दिखता है। इसके अलावा, इन टीवी में स्पेशल स्पोर्ट्स मोड, हाई ब्राइटनेस और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन मिलता है, जिससे दिन में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
Philips 43PFT6130/94 Smart TV
अगर आप क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो Philips का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी एक अच्छा विकल्प है। यह स्मार्ट टीवी इस समय अमेजन पर आपको 20,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ बैंक ऑफर्स और ईएमआई का फायदा भी उठाया जा सकता है। इसमें FHD (1080p) रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्मूद और लैग-फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
वहीं Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Google Assistant और Chromecast जैसे फीचर्स मिलते हैं। HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI, USB, Wi-Fi और Ethernet जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से अपने अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
Wobble WB43GTAW9602UDFL Smart TV
अगर आप 20,000 रुपये के आसपास की रेंज में 4K टीवी लेना चाहते हैं, तो Wobble का यह 43 इंच मॉडल एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। इसकी कीमत अभी अमेजन पर 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स के बाद इसकी और कम हो जाती है। इसमें 4K Ultra HD (3840×2160) रिजॉल्यूशन मिलता है, जो आपको शार्प और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी देता है। साथ ही, 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल होने की वजह से आप किसी भी एंगल से स्क्रीन को आराम से देख सकते हैं।
यह भी Google TV पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony Liv जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 20 वॉट का Dolby Audio साउंड सिस्टम है, जो आपके एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI, USB, Wi-Fi और Ethernet जैसे सभी जरूरी पोर्ट मिलते हैं, जिससे यह एक कम्प्लीट स्मार्ट टीवी पैकेज बन जाता है।
Xiaomi L43MB-AFIN 43-inch Full HD Smart TV
अगर आप एक किफायती लेकिन फीचर-लोडेड 43 इंच स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल आपके लिए एक विकल्प बन सकता है। यह स्मार्ट टीवी अभी अमेजन पर 20,999 रुपये में उपलब्ध है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आपको स्मार्ट फीचर्स का पूरा फायदा मिलता है, जैसे- Google Assistant या जेमिनी के जरिए वॉयस कंट्रोल, Chromecast सपोर्ट और सभी पॉपुलर OTT ऐप्स तक आसान पहुंच।
डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें FHD (1080p) रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही, LED टेक्नोलॉजी के कारण पिक्चर क्वालिटी ब्राइट और शार्प रहती है, जिससे स्पोर्ट्स और मूवी दोनों का अनुभव बेहतर हो जाता है। साउंड के मामले में भी यह टीवी पीछे नहीं है। इसमें आपको Dolby Audio और DTS Virtual:X सपोर्ट के साथ इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, Wi-Fi और Ethernet जैसे ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप आसानी से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
Acerpure AP43FG41AASPD 43-inch Smart LED TV
Acerpure का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी अमेजन पर 20,490 रुपये में उपलब्ध है। यह टीवी FHD रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं HDR10+ सपोर्ट की वजह से इस टीवी में कलर और कॉन्ट्रास्ट ज्यादा बेहतर नजर आते हैं, जिससे हर सीन अधिक डिटेल्ड और रियलिस्टिक लगता है। इस टीवी की खास बात इसका Vivid Picture Engine है, जो कंटेंट के हिसाब से पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है यानी आप चाहे मूवी देखें, स्पोर्ट्स या न्यूज, हर कंटेंट में आपको ऑप्टिमाइज्ड विजुअल मिलेगा।
साउंड के लिए इसमें 20 वॉट के स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जो ऑडियो को और ज्यादा इमर्सिव बनाता है। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह टीवी काफी मजबूत है, जिसमें HDMI, USB और RJ45 Ethernet पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल इसे फैमिली व्यूइंग के लिए परफेक्ट बनाता है, क्योंकि किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर क्वालिटी में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
TCL 40V5C 40-inch QLED Smart TV
अगर आप 20,000 रुपये के बजट में एक ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जिसमें बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो TCL का यह 40 इंच QLED टीवी एक शानदार विकल्प है। यह टीवी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में ब्राइट, कलरफुल और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें FHD (1920×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो रोजमर्रा के कंटेंट जैसे मूवी, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। वहीं QLED टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें कलर ज्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट दिखाई देते हैं, जिससे आपका व्यूइंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आपको Netflix, YouTube, Prime Video जैसे सभी पॉपुलर ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें Ok Google वॉयस सर्च फीचर और बिल्ट-इन Chromecast भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन का कंटेंट टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, LAN, Bluetooth और Wi-Fi जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स और ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस टीवी की कीमत अमेजन पर अभी 18,990 रुपये है।
कुल मिलाकर, 20,000 रुपये से कम कीमत में 43 इंच स्मार्ट टीवी खरीदना अब काफी आसान और किफायती हो गया है। इस बजट में आपको अच्छे डिस्प्ले, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। चाहे आप क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हों, मूवी स्ट्रीमिंग करते हों या गेमिंग करते हों, ये टीवी आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को एक नया लेवल दे सकते हैं। सही मॉडल चुनकर आप कम बजट में भी प्रीमियम एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।























