
आज हर किसी के पास स्मार्टफोन और उसमें 4जी इंटरनेट कनेक्शन मौजूद है। साथ ही युवाओं में क्रेज है कि वह अच्छी से अच्छी फोटो और वीडियो को कैप्चर कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर ज्यादा से ज्यादा लाइक व कमेंट हासिल कर सकें। अपनी फोटो के साथ ही वीडियो को और भी अटरेक्टिव बनाने के लिए आज युवा कई तरह की वीडियो एडिटिंग ऐप्स का यूज़ कर रहे हैं। कई लोग फोन से वीडियो भी एडिट कर लेते हैं लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको कुछ वीडियो एडिटिंग मोबाइल ऐप की जानकारी देते हैं, जिनसे आप शानदार वीडियो एडिट कर सकते हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने इंडियन मार्केट से 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। इसमें वीडियो मैकिंग ऐप से लेकर वीडियो एडिटिंग ऐप मौजूद हैं। अगर आप नॉन-चाइनीज ऐडिटिंग ऐप की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऑप्शन देने वाले हैं।
पॉपुलर वीडियो एडिटिर Viva Video के बैन होने के बाद कुछ ऐसे ऐप के हैं जो काफी शानदार और नॉन चाइनीज हैं। यूजर्स KineMaster, Adobe Premiere Clip और GoPro की ऐप Quik का यूज कर फोन पर वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। यह सभी विकल्प अलग-अलग इफेक्ट, फीचर और टैमप्लेट्स के साथ आते हैं। इनमें से कई ऐप्स प्री वर्जन में वाटरमार्क ऐड करते हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok के साथ PUBG और Zoom ऐप पर क्यूं नहीं लगा बैन, जानें क्या है कारण
GoPro Quik
सबसे पहले बात करते सबसे शानदार मोबाइल में वीडियो एडिटिंग के लिए पॉपुलर गो प्रो क्विक ऐप की तो यह काफी बेहतरीन ऐप है। इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इस ऐप की मदद से वीडियो में टेक्स्ट डाल सकते हैं, हालांकि सभी वीडियो में गो प्रो क्विक का लोगो रहेगा। इसमें 23 एडिटिंग स्टाइल मिलेंगे। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
KineMaster
इस वीडियो एडिटिंग एप्स को भी काफी यूजर्स पसंद करते हैं। प्ले-स्टोर से इसे अब तक 100 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसमें वीडियो के साथ-साथ वीडियो में टेक्स्ट, फोटो, स्टीकर, स्पेशल इफेक्ट, म्यूजिक एड करने जैसे मोड्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इस ऐप में टाइम्स लैप्स और स्लो मोशन वीडियो की स्पीड भी कंट्रोल जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
FilmoraGo
37एमबी का यह वीडियो एडिटिंग ऐप एंडरॉयड फोन के लिए फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को अबतक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में ट्रिम, म्यूजिक, ट्रांजिक्शन, पीआईपी, क्रोप, और रोटेट करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही वीडियो एडिट कर सीधा ऐप से व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: TikTok की जगह यूजर्स को पसंद आ रहा ‘मेड इन इंडिया’ Chingari ऐप, आनंद महिंद्रा ने भी किया डाउनलोड
YouCut
यह ऐप फ्री में डाउनलोड के लिए मौजूद है। साथ ही इस ऐप में बिना वॉटरमार्क वाले वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इस ऐप में ट्रिम, म्यूजिक, ट्रांजिक्शन, पीआईपी, क्रोप, और रोटेट करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही वीडियो एडिट कर सीधा ऐप से व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।
GoPro
GoPro ऐप अपने वीडियो एडिटिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही इसमें शानदार फीचर्स के साथ वीडियो को एडिट किया जा सकता है।
बता दें कि भारत सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही 59 चाइनीज ऐप्स कौ बैन कर दिया गया है और इस लिस्ट में शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप TikTok से लेकर शाओमी का ऐप शामिल है। वहीं, इस लिस्ट में मौजूद ऐप की जगह अब कई इंडियन ऐप्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। इल लिंक पर क्लिक कर आप सभी 59 ऐप्स जानकारी ले सकते हैं।


























