अब हर वक्त आपकी जेब में होगा आधार कार्ड, जानें कैसे

Join Us icon

तेजी से होते आधुनिकीकरण में भारत भी विश्व में बड़ा नाम रखता है। स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे प्रोग्राम्स के जरिये सरकार ने देश के नागरिकों को ई-कॉमर्स सोसायटी की ओर बढ़ाया है। नागरिक की पहचान के लिए बने आधार कार्ड की पहुंच हर व्यक्ति तक आसान करने के लिए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से ‘एमआधार’ ऐप लॉन्च की गई है।

मुकेश अंबानी कल कर सकते हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत यूआईडीएआई (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से ‘एमआधार’ ऐप लॉन्च की गई है। फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंडरॉयड यूजर्स के लिए जारी ​की गई है। इस ऐप के बाद आधार कार्ड को अपने साथ रखना जरूरी नहीं रहेगा, सिर्फ एक क्लिक से ही आपके आधार कार्ड संबंधी सारी डिटेल्स आपके स्मार्टफोन पर आ जाएगी।

यूआईडीएआई ने अपने ट्वीटर अकांउट के माध्यम से ऐप लॉन्च की जानकारी शेयर की है। ऐप में यूजर की फोटो, बेस नंबर, नाम, पता, जन्म तिथि जैसी सभी बेसिक सूचना सेव रहेगी। इस ऐप का इस्तेमाल वह यूजर्स कर सकते हैं जिनके आधार कार्ड के साथ उनका मोबाईल नंबर रजिस्टर है।

लेनोवो फोन में लगी, भारतीय छात्र झुलसा

यह ऐप फिलहाल एंडरॉयड के बीटा वर्ज़न में उपलब्ध है तथा यूजर्स की निजी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बॉयोमेट्रिक लॉकिंग फीचर से लैस किया गया है। जिससे ऐप को उसी यूजर द्वारा खोला जा सकेगा जिसका फोन है। इसके साथ ही ऐप की सिक्योरिटी के लिए टीओटीपी यानि टाइम बेस्ट वन टाइम पासवर्ड सिस्टम भी दिया गया है।

एमआधार ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए (यहां क्लिक करें)