Supermoon 2022 : आज रात दिखाई देगा सबसे बड़ा सुपरमून, यहां जानें सबकुछ

सुपरमून आज रात यानी 13 जुलाई को दिखाई देखा। नासा का कहना है कि सुपरमून को अगले दिन दिन तक देखा जा सकता है।

Join Us icon

Supermoon 2022 : आज रात इस साल का सबसे बड़ा चंद्रमा दिखाई देगा। इसे सुपरमून 2022 (Supermoon 2022) कहा जा रहा है। इस साल चार फुल सुपरमून दिखाई देंगे। इनमें से तीसरा आज रात दिखाई देगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का कहना है कि अगला सुपर मून अगने महीने अगस्त 12 को दिखाई देगा। यहां हम आपको आज रात दिखाई देने वाले सुपरमून के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

क्या होता है सुपरमून

सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा परिधि के 90 प्रतिशत के भीतर होता है या चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस खगोलीय घटना के कारण चंद्रमा सामान्य से बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस स्थिति को सुपरमून के नाम से जाना जाता है।

सुपरमून आज रात यानी 13 जुलाई को दिखाई देखा। नासा का कहना है कि सुपरमून को अगले दिन दिन तक देखा जा सकता है। नासा की ओर जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि 13 जुलाई से शुरू हो रहे सुपरमून को शुक्रवार सुबह तक देखा जा सकता है।

जुलाई महीने में दिखाई देने वाले सुपरमून को बक सुपरमून भी कहा जाता है। यह वह समय होता है जब हिरनों या नर हिरनों में सींग निकलते हैं। इसके साथ ही जुलाई के सुपरमून को थंडर मून भी कहा जाता है क्योंकि इन दिनों अक्सर गरज के साथ बारिश भी होती है। यह भी पढ़ें : NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खींची ब्रह्मांड की सबसे डिटेल वाली इमेज, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

कैसे देखें –

सुपरमून या बक मून भारतीय समयानुसार आज रात 12.08 बजे से दिखाई देगा। सुपर मून को अग़ले तीन दिनों तक देखा जा सकता है। सुपरमून को शुक्रवार सुबह तक देखा जा सकता है। नासा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया है कि सुपरमून 13 जुलाई 2022 को होगा। यह पृथ्वी पर आधारित देशांतर पर भारतीय समायानुसार रात क़रीब 12.08 बजे से दिखाई देगा।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here