Airtel vs BSNL: 365 दिन तक की वैधता-डाटा-कॉलिंग और बहुत कुछ, जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट

Join Us icon

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स को फेल करने के लिए कुछ समय पहले सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने सालभर चलने वाला एक प्लान लॉन्च किया था। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत कंपनी ने 1498 रुपये रखी थी। ये सालभर चलने वाला नया प्रीपेड डाटा प्लान उपयोगकर्ताओं को पूरे वर्ष इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल की पेशकश करता है। वहीं, इस कीमत में Airtel भी एक प्लान ऑफर करती है। इसी को देखते हुए आज हम BSNL 1498 vs Airtel 1498 prepaid plan की तुलना करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम दोनों ही प्लान में मिलने लाभ को एक साथ रख यह देखने की कोशिश करेंगे कि किसका प्लान ज्यादा बेहतर है।

BSNL का 1498 रुपए वाला प्लान

bsnl-calling-plan

  • BSNL का 1498 रुपये प्लान बीएसएनएल के इस प्लान के साथ ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है।
  • हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40Kbps तक कम हो जाती है।
  • वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है।
  • इसके साथ ही इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

Airtel का 1498 रुपये वाला प्लान

airtel

  • वहीं, Airtel के 1498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बात करें तो इस प्लान के साथ 24GB डाटा दिया जाता है।
  • यह प्लान 365 दिनों तक चलता है, जिसमें कुल 3600 SMS मिलते हैं।
  • इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।
  • इसके साथ इस प्लान में Airtel XStream Premium, Free Hellotunes, Wynk Music और online classes जैसे फायदे मिलते हैं।

सब्सक्राइबर्स की संख्या में हुआ इजाफा

जून 2021 के आखिर में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 1,180.83 मिलियन हो गई। जून में सब्सक्राइबर्स की संख्या में 0.34 फीसदी की मंथली ग्रोथ रेट देखने को मिली है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन घटा है। मई 2021 में यह 535.36 मिलियन था, जो कि जून 2021 में घटकर 535.54 मिलियन हो गया।

BSNL और MTNL का रहा दबदबा

वायरलाइन मार्केट में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL और MTNL का दबदबा रहा। इस सेगमेंट में इनकी हिस्सेदारी 47.60 फीसदी रही। इसके अलावा वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों का दबदबा रहा और इनकी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 89.95 फीसदी रही।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here