
टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को अपने प्लान से टक्कर देने में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक के बाद एक शानदार प्लान की पेशकश कर रही है। बीएसएनएल ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 399 रुपए का प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं जो कई मामलो में रिलायंस जियो को टक्कर देगा। इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 399 प्रीपेड रिचार्ज से करना सही होगा, जिसमें 84 दिन की वैधता के साथ प्रति दिन 1.5जीबी डाटा मिलता है।
अगर बात करें बीएसएनएल के 399 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को हर दिन 3.21जीबी डेली डाटा मिलेगा। वहीं, 74 दिन की वैधता के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) मिलेगी। इस प्लान को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में पेश किया था। इस प्लान की वैधता 74 दिन की है तो इसका मतलब इस प्लान में यूजस को कुल 237.54जीबी डाटा मिलेगा।

ये हैं रिलायंस जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, 999 रुपए से होते हैं शुरू
इस प्लान में बदलाव को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक पर स्पॉट किया गया था। वहीं, बदलाव के साथ यह प्लान बीएसएनएल की वेबसाइट पर लिस्ट है। लेकिन, इस रिचार्ज का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 31 जनवरी 2019 तक रिचार्ज करना होगा। इस प्लान की लिस्टिंग में बताया गया है कि 3.21जीबी लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स को डाटा मिलता रहेगा। लेकिन, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड 80केबीपीएस होगी।
वोडाफोन लाया प्रीपेड यूजर्स के लिए ये नया प्लान, 396 रुपये में मिलेगा 97जीबी 4जी डाटा
डाटा और कॉलिंग लाभ के लिए आवा इस रिचार्ज में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल के दूसरे प्लान की तरह ही यह प्लान दिल्ली और मुंबई सर्किल में लागू नहीं होगा। पिछले साल बीएसएनएल ने अगस्त में इस प्लान को ‘राखी ऑफर’ के नाम से पेश किया था। उस समय इस प्लान में 2.21जीबी डाटा मिल रहा था।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें






















Comments are closed.