Jio के आगे BSNL का एक और धमाका, इन प्लान पर मिलेगा 90% डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/BSNL-4G.jpg

दिवाली से पहले सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के दम पर कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के साथ ही रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में है। अगर बात करें कंपनी द्वारा पेश किए गए ऑफर की तो बीएसएनएल ने पूरे भारत में नए भारत फाइबर (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर 2021 की घोषणा की है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार BSNL ने स्पेशल डिस्काउंट प्लान योजना शुरू किया है, जहां नए ग्राहक मंथली किराए में ज्यादा से ज्यादा 90% तक छूट का लाभ पा सकते हैं। आइए आगे आपको इस ऑफर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

BSNL Offer

केरला टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार BSNL नवंबर 2021 में एक्टिव सभी नए भारत फाइबर कनेक्शन के लिए मंथली रेंट में 90% की छूट दे रही है। हालांकि, ग्राहक किसी भी एफटीटीएच प्लान में सिर्फ 500 रुपए का ज्यादा से ज्यादा छूट का लाभ ले सकते हैं। इस दिवाली स्पेशल डिस्काउंट ऑफर के अलावा, नए बीएसएनएल एफटीटीएच ग्राहक आकर्षक छूट भी दे रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL का सरप्राइज: 4 महीने तक इन यूजर्स को फ्री देगा इंटरनेट, जानें क्या है यह ऑफर

आपको बता दें कि बीएसएनएल दिवाली स्पेशल डिस्काउंट स्कीम 1 नवंबर 2021 से 90 दिनों के लिए वैध है। इसका मतलब है कि 1 नवंबर 2021 से 29 जनवरी 2022 तक एक्टिव नए बीएसएनएल एफटीटीएच कनेक्शन इस दिवाली स्पेशल 90% की छूट का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इस ऑफर का लाभ उठाएं। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर

लेटेस्ट वीडियो

BSNL का 399 रुपए वाला प्लान

BSNL ने प्रमोशनल भारत फाइबर (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक फाइबर एक्सपीरियंस 399 रुपए के प्लान को तत्काल प्रभाव से अगले 90 दिनों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको याद दिला दें कि बीएसएनएल ने शुरुआत में इस प्लान को गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल दूरसंचार सर्किलों में लॉन्च किया था।
इसके अलावा कंपनी की ओर से यह प्लान 17 अक्टूबर 2021 को बंद हो गया था क्योंकि यह 90 दिनों का प्रमोशनल टाइम के लिए लाया गया था। लेकिन, दिवाली का मौका देखते हुए बीएसएनएल ने फिर से 90 दिनों के लिए प्लान को शुरू करने का फैसला किया है। इसका फायदा उन ग्राहकों को होगा जो कम कीमत में एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं।