
इंडियन टेलीकॉम मार्केट में काफी समय से प्राइस वॉर चल रही है। कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को लुभाना की कोशिश में रहती है। इसकी के चलते कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देकर प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के प्रयास में नए-नए प्लान निकाल रही हैं। वहीं, ईद के मौके पर अपने यूजर्स को नया तोहफा देते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 786 रुपए का प्लान पेश किया है। इससे पहले भी कंपनी ईद के मौके पर अपने यूजर्स के लिए इस तरह के प्लान पेश करती आ रही है।
ईद 2020 के के मौके पर पेश किया गया बीएसएनएल 786 प्रीपेड रीचार्ज प्लान एक प्रोमोशनल प्लान है जो कि 30 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान को कंपनी ने 23 मई 2020 को पेश किया है। इतना ही नहीं इस प्लान में 786 टॉकटाइम के साथ 30 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी दिया जा रहा है। वहीं, इस प्लान की इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया 18 रुपए वाला प्लान, मिलेंगे 3.6 जीबी डाटा और 250 मुफ्त कॉलिंग मिनट
बता दें कि बीएसएनएल का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है। दरअसल, बीएसएनएल केरल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए 786 रुपये के प्रोमोशनल प्लान के लॉन्च की जानकारी की दी है।
BSNL's RAMZAN MOBILE OFFER
PREPAID COMBO VOUCHER 7️86
Promotional Offer w.e.f. 23.05.2020 for 30 days
Free Talk Value of ₹ 786 & 30 GB Data
Validity: 90 days— BSNL_Kerala (@BSNL_KL) May 22, 2020
गौरतलब है कि BSNL ने 786 रुपये के प्रोमो रीचार्ज प्लान के अलावा 190 रुपए प्लान पर भी चार दिनों के लिए फुल टॉकटाइम की पेशकश की है। इसलिए यदि आप 26 मई या उससे पहले अपने प्रीपेड बीएसएनएल सिम को 190 रुपए से रीचार्ज करेंगे, तो आपको फुल टॉकटाइम मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अब हर कॉल पर मिलेगा कमाई का मौका
बीएसएनएल ने कुछ समय पहले ही अपने Vasantham Gold वाउचर में बदलाव किया था, जिसकी कीमत 96 रुपए है। फिलहाल यह प्लानसिर्फ दो सर्कल चेन्नई और तमिलनाडु में लागू होता है। वाउचर की उपलब्धता को और 90 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब है कि यह प्लान 30 जून 2020 तक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि वसंतम गोल्ड प्लान एक प्रोमोशनल ऑफर है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले अन्य लाभ की तो इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी कॉल (मुंबई व दिल्ली सर्कल को छोड़कर) करने के लिए हर दिन 250 कॉलिंग मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।






















