BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी ये सर्विस, जानें कैसे उठाएं लाभ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Telecom-news-1.jpg

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने (BSNL) एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने शानदार ऑफर को लेकर आई है। इस ऑफर के अंदर कंपनी बिल्कुल फ्री 4जी सिम ऑफर कर रही है। BSNL Free 4G SIM Offer की शुरुआत कंपनी ने काफी पहले की थी, लेकिन एक लिमिटेड समय बाद इस ऑफर को बंद कर दिया गया था। वहीं, अब फिर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए बीएसएनएल ने इस ऑफर को पेश किया है। यह ऑफर नए ग्राहक और MNP पोर्ट के जरिए प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन लेने वाले, दोनों ग्राहकों पर लागू होगा। फिलहाल इस ऑफर को केरल टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च किया गया है, जिसका लाभ 30 जून 2021 तक लिया जा सकता है।

BSNL फ्री सिम

यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो किसी दूसरी कंपनी से पोर्ट करके बीएसएनएल में आ रहे हैं। कंपनी के नए 4जी सिम की कीमत 20 रुपये होती है। हालांकि मुफ्त सिम ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को एक शर्त पूरी करनी होगी। उन्हें 100 रुपये से ज्यादा कीमत वाला FRC (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) लेना होगा।  इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे चेक करें अपना बचा हुआ बैलेंस और डाटा, आसान है तरीका

BSNL FRC

अगर आप सोच रहे हैं कि FRC क्या होता है तो यह वह पहला प्लान होता है, जिसे आप नए सिम कनेक्शन के लिए रिचार्ज करते हैं। यानी नया प्रीपेड सिम लेने पर किया जाने वाला रिचार्ज। इसे कई मार्केट में फर्स्ट रिचार्ज कूपन भी कहा जाता है। इसमें आपको वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

सुपर फास्ट इंटरनेट

जानकारी के अनुसार अभी देश के ज्यादातर इलाकों में बीएसएनएल सिर्फ अपनी 3जी सेवाएं दे रही है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद अब बीएसएनएल यूजर्स को भी 4जी सेवा जल्द मिलने लगेंगी। ग्राहकों को मौजूदा इंटरनेट स्पीड में जबर्दस्त इजाफा होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का सबसे सस्ता प्रीपेड Mobile Plan, 14GB डाटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

Pic credit – Indianexpress

BSNL ला रहा 4G

बता दें कि कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) निजी हाथों में नहीं सौंपी जाएगी। इसके अलावा BSNL 4G सेवाएं 18-24 महीने में शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने लिखित जवाब में दी है।