
अगर आप BSNL यूजर हैं और आप एक अच्छे लॉन्ग-टर्म प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी एक जबरदस्त प्लान ऑफर के बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए। बीएसएनएल अपने सभी प्लान की तरह ही इस रिचार्ज में यूजर्स को ज्यादा डाटा, कॉलिंग, एसएमएस समेत कई सर्विस का लाभ देती है। दरअसल, काफी समय से देखने में आ रहा है कि BSNL भी यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान उपलब्ध कराती है और उन्हें बेहतर सर्विस देने की भी कोशिश कर रही है। कंपनी के पास ऐसे कई प्लान हैं, जिनके दम पर प्राइवेट कंपनियों को कड़ी चुनौती दी जा सकती है। आइए अब बिना देर करे आगे आपको कंपनी के उस प्रीपेड रिचार्ज के बारे में बताते हैं जो कि 31 दिसंबर से पहले करा लेने में ही समझदारी है।
BSNL का 2399 रुपए वाला प्लान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 2399 रुपए वाले प्लान की जो कि एक प्रमोशनल प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में 31 दिसंबर तक बीएसएनएल की ओर से 365 दिन की वैधता के साथ 60 दिन की वैधता एक्सट्रा दी जा रही है। इसका मतलब इस प्लान में यूजर्स को 425 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं, डाटा की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान के साथ 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। कुल मिलाकर पूरी वैधता के दौरान इस प्लान में 1275GB डाटा मिलेगा। जब डेली डाटा खत्म हो जाता है तो उसके बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। इसे भी पढ़ें: Jio से ज्यादा बेस्ट है BSNL का 75 रुपए वाला प्लान, देखें पूरी डिटेल
डाटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को EROS Now entertainment का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL हो रही इग्नोर! क्या है इस मुद्दे पर आपकी राय?
आपको बता दें कि हाल ही में जियो, रिलायंस और वोडाफोन- आइडिया की ओर से टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। वहीं, अभी सिर्फ बीएसएनएल अकेली ऐसी कंपनी है, जिसकी ओर से रिचार्ज प्लान महंगे नहीं किए गए हैं।




















