बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर, Free मिल रही BSNL 4G SIM, ऐसे उठाएं फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/BSNL-new.jpg

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को फ्री में 4G सिम कार्ड देने वाले ऑफर की पेशकश की है। फ्री सिम कार्ड (free sim card) वाले ऑफर की वैधता 31 दिसंबर 2021 तक की है। इससे पहले भी कंपनी इस तरह के ऑफर की पेशकश कर चुकी है। कंपनी की ओर से पेश किए गए इस ऑफर का लाभ वह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जो 100 रुपए या उससे अधिक का पहला रिचार्ज कूपन प्राप्त करना चाहते हैं। अभी के लिए बीएसएनएल अपने केरल सर्कल में मुफ्त सिम कार्ड की पेशकश की है, हालांकि जल्द अन्य सर्किलों में भी यह ऑफर लागू हो जाएगा।

BSNL Free Sim

बता दें कि BSNL के अनुसार, यूजर्स 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करके बिना किसी एडिशनल चार्ज के बीएसएनएल में स्विच कर सकते हैं। बीएसएनएल नए और एमएनपी पोर्ट-इन ग्राहकों को दिसंबर तक मुफ्त 4जी सिम कार्ड देने का ऐलान किया है। यह ऑफर पहली बार अप्रैल में पेश किया गया था और यह काफी समय से मौजूद है। अब ऐसा लगता है कि टेल्को ने मुफ्त 4G सिम ऑफर को सितंबर तक बढ़ा दिया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

आपको बता दें कि बीएसएनएल के 4जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपए है जो नए यूजर्स के लिए माफ कर दी जाएगी और एमएनपी पोर्ट उन ग्राहकों के लिए जिन्हें 100 रुपए से अधिक का पहला रिचार्ज कूपन मिल रहा है। बीएसएनएल फ्री 4जी सिम ऑफर का लाभ बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्रों (बीएसएनएल सीएससी) से लिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर

इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने 699 रुपये के प्लान की वैधता को भी 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वहीं, अब कंपनी इस प्रीपेड प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता दे रहा है। यह प्लान 28 सितंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन टेल्को ने अब इसे और 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। योजना के अन्य लाभों में 0.5GB डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस शामिल हैं। अब इस प्लाम को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।