BSNL का धमाकेदार ऑफर, हर दिन फ्री में मिलेगा 5GB डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/bsnl.jpg

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी काफी समय से प्राइवेट कंपनी जैसे एयरटेल, रिललायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर देने में लगी है।

बीएसएनएल टेलीकॉम क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने नए प्लान्स के साथ ही पुराने प्लान्स में बदलाव कर ज्यादा लाभ प्रदान कर रही है, जिससे यूजर्स के पास कई ऑप्शन्स मौजूद होते हैं। इस बार कंपनी ने सीमित समय के लिए फ्री में 5GB ब्रॉडबैंड डाटा की पेशकश की है। इसे भी पढ़ें: Jio के बाद BSNL ने शुरू की इस अनोखी टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग, बिना नेटवर्क सिग्नल के भी होगी कॉल

इस बात की जानकारी बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। इस ऑफर की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि यह 31 जुलाई 2019 तक वैलिड है। इस ऑफर का लाभ बीएसएनएल के मौजूदा लैंडलाइन यूजर उठा सकते हैं जिनके पास पहले से ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है वह इस लाभ को नहीं ले पाएंगे।

इस प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को बीएसएनएल के कस्टमर केयर पर कॉन्टेक्ट करना होगा। इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को गर दिन 10एमबीपीएस की स्पीड से 5GB डाटा मिलेगा। डेली डाटा लिमिट के खत्म होने के बाद यह स्पीड घटकर 1एमबीपीएस हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने के लिए BSNL लाया नया प्रीपेड प्लान, एक साल तक हर दिन मिलेगा 1.5GB डाटा

इस प्लान के साथ ने ही कंपनी अपने ऐनुअल ब्रॉडबैंड प्लान पर 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर की वैलिडिटी को बढ़ाकर 31 जुलाई 2019 कर देगी। यह कैशबैक सभी नए और मौजूदा बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और भारतफाइबर के ग्राहकों के लिए है।

इस क्रेडिट अमाउंट को ग्राहक बीएसएनएल की दूसरी सर्विस को सबस्क्राइब करने के साथ ही बिल पेमेंट के लिए भी कर सकते हैं। अगर किसी वजह से यूजर्स अपने प्लान को कम रेंटल वाले प्लान में बदलते हैं या खत्म होने से पहले कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर देते हैं, तो उन्हें कैशबैक में मिली हुई राशि भी वापस करनी होगी।