BSNL ने पेश किया नया प्लान, प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा 90GB डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/BSNL.jpg

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए व आकर्षक प्लान लॉन्च कर रही है। हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में बताया गया था कि जून में जहां एयरटेल जैसी बड़ी कंपनी के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वहीं, BSNL ने जून में 2.66 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। इसी संख्या को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी ने एक और नया प्लान पेश किया है।

बीएसएनएल ने अपकमिंग Onam फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए “BSNL Onam Smart Plan” को पेश किया है, जिसकी कीमत 234 रुपए है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए गए इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैधता मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ केरला सर्किल के लिए ही है।

DreamDTH की रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन के लिए 90जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान में डेली FUP लिमिट नहीं है। आपको बता दें कि एफयूपी लिमिट के तहत न होने के चलते आप डाटा को कभी भी कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस औ 250 मिनट वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किए दो नए प्लान, हर रोज मिलेगा 10GB 4G डाटा

इस प्लान के साथ ही कंपनी अपने अपने स्लेक्टेड टॉप-अप रिचार्ज पर एक्ट्रा टॉक टाइम भी ऑफर कर रही है। यह प्लान 7 सितंबर से 13 सितंबर 2019 तक ही लागू रहेगा। बीएसएनल अपने जिन रिचार्ज पर एक्स्ट्रा टॉक-टाइम ऑफर कर रहा है। उनमें 190 रुपये वाले प्लान में 210 टॉक टाइम, 290 रुपये वाले रिचार्ज में 320 टॉक टाइम और 400 रुपये वाले प्लान में 450 मिनट का टॉक टाइम मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber को टक्कर देने के लिए BSNL का दांव, 100Mbps स्पीड में हर दिन देगी 33 जीबी डाटा

इतना ही नहीं इस मौके पर बीएसएनएल ने ओणम बोननजा ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत कंपनी 9 GB से 15 GB तक का डाटा ऑफर कर रही है।