BSNL ने पेश किए दो नए प्लान, हर रोज मिलेगा 10GB 4G डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए व आकर्षक प्लान लॉन्च कर रही है। हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में बताया गया था कि जून में जहां एयरटेल जैसी बड़ी कंपनी के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वहीं, BSNL ने जून में 2.66 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। इसी संख्या को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं।

कंपनी द्वारा पेश किए गए 96 रुपए और 236 रुपए वाले इन दोनों प्लान्स में ग्राहकों को शानदार डाटा लाभ मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी अपने ग्राहकों को इन प्लान में 4जी डाटा उपलब्ध करा रही है। दरअसल, कंपनी ने उन सर्कल के लिए 2 नए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स लॉन्च किए हैं, जहां उसका 4G नेटवर्क काम कर रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने इस प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा 375GB डाटा

96 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें STV 96 रुपए वाले प्लान कीतो इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों में हर दिन 10जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। ये प्लान कुछ चुनिंदा सर्कल के लिए ही मान्य है जहां बीएसएनएल का 4G नेटवर्क ऐक्टिव है। बता दें कि BSNL का 4G नेटवर्क फिलहाल महाराष्ट्र के अकोला, बांद्रे, बीड़, जलना, ओस्मानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में ऐक्टिव है। डाटा के अलावा इस प्लान में फ्री कॉलिंग और एसएमएस जैसी कोई दूसरी सुविधा नहीं है।

236 रुपए वाला प्लान

कंपनी 4जी कस्टमर्स को लुभाने के लिए STV 236 रुपए वाला प्लान भी लेकर आई है। इस प्लान की वैधता 84 दिन है और यूजर को इसमें हर दिन 10GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को प्रमोट करने के लिए ये दोनों प्लान पेश किए हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया नया प्लान, अब मिलेगी 455 दिन की वैलिडिटी

बता दें कि हाल ही में BSNL ने अपने नए वेलिडिटी एक्सटेंशन प्लान को पेश किया है। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया था। कंपनी ने इसे PV-49 के नाम से जारी था। हालांकि, यह प्रीपेड वाउचर सिर्फ मध्यप्रदेश सर्किल के यूजर्स के लिए ही मान्य है।

इस प्लान के साथ आपको 180 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं, फ्री मोबाइल डाटा और वॉयस कॉल का लाभ भी यूजर्स को दिया जाएगा। आइए आगे आपको BSNL PV-49 प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इस BSNL प्रीपेड प्लान में 250 मिनट डेली लोकल और नेशनल वॉयस कॉल 9 दिनों के लिए मिलती है। इसके बाद लोकल और नेशनल कॉल के लिए 40 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज किया जाएगा। वहीं, प्लान में 1जीबी डाटा 15 दिन के लिए मिलेगा। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैधता मिलती है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here