BSNL लाया दो नए प्लान, 7500GB डाटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

BSNL ने सभी टेलीकॉम सर्किलों में तत्काल प्रभाव से दो नए अल्ट्रा फास्ट अनलिमिटेड फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स को लॉन्च करने का ऐलान किया है। BSNL के नए भारत एयर फाइबर प्लान के अंदर ‘एयरफाइबर अल्ट्रा’ और ‘एयरफाइबर अल्ट्रा प्लस’ को लाया गया है। इतना ही नहीं इन दो नए एयर फाइबर प्लान मैक्सिमम 80Mbps डाउनलोड स्पीड है। इसके अलावा बीएसएनएल बिना किसी एडिशनल कास्ट के ‘एयरफाइबर अल्ट्रा’ और ‘एयरफाइबर अल्ट्रा प्लस’ प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। इतना ही नहीं इन दोनों प्लान की 12 महीने की पेमेंट एडवांस में करने पर ग्राहकों को एक महीने के लिए फ्री सर्विस दी जाएगी। आइए आगे आपको इन प्लान की पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।
BSNL AirFibre Ultra प्लान
BSNL के एयरफाइबर अल्ट्रा प्लान की कीमत 2995 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को 5000GB डाटा मिलता है जो एक महीने के लिए वैलिड होगा। इसके अलावा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो कर 15Mbps हो जाएगी। इतना ही नहीं इस प्लान में 80Mbps की डाउनलोड स्पीड मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL AirFibre Ultra Plus प्लान
इसके अलावा अगर बात करें बीएसएनएल के AirFibre Ultra Plus प्लान की तो इसकी कीमत 6995 रुपए है। इसमें भी 80Mbps की स्पीड के साथ 7500GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। हालांकि, डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद डाउनलोड स्पीड 25Mbps ही मिलेगी। FUP लिमिट को पार करने के बाद भी ग्राहक अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का आनंद लेना जारी रख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।