BSNL ने यूजर्स को फिर किया खुश, रिवाइज हुए 2 प्लान्स में अब मिलेगा 600GB डाटा और फ्री कॉलिंग

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को काफी समय से तगड़ी चुनौती पेश कर रही है। नए प्लान के साथ ही कंपनी अपने पुराने प्लान्स को रिवाइज कर ग्राहकों को एक के बाद एक सरप्राइज भी कर रही है। हाल ही में BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 447 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। वहीं, इस प्लान के बाद अब कंपनी ने अपने दो प्लान्स में बदलाव किए हैं। यब बदलवा बीएसएनएल के 1999 रुपए और 247 रुपए के प्लान में किए गए हैं। बीएसएनएल चेन्नई और बीएसएनएल तमिलनाडु द्वारा बदलाव की घोषणा की है। आइए आगे आपको बताते हैं कि BSNL के इन प्लान्स के साथ अब आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे।
BSNL का 247 रुपए का रिचार्ज
अगर बात करें बीएसएनएल ने 247 रुपए वाले प्लान की तो यह एक STV रिचार्ज है। बदलाव के बाद 247 रुपए वाले प्लान के साथ अब यूजर्स को 50GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS, बीएसएनएल ट्यून्स और इरोज नाउ एंटरटेनमेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा इस रिचार्ज में 30 दिनों की वैधता भी दी जा रही है। बदलाव से पहले इस प्लान में यूजर्स को 3GB हाई स्पीड डाटा देती थी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL का 1999 रुपए वाला प्लान
BSNL का 1999 रुपए वाले प्लान में अब 500GB हाई-स्पीड डाटा और 100GB एडिशनल डाटा मिलता है। साथ ही यह डाटा यूजर्स को 90 दिनों के लिए मिलता है। वहीं, इस रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री PRBT, लोकदुन कंटेंट, इरोस नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G सिम
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान
इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।