BSNL का जबरदस्‍त प्लान, मिलेगा 91GB डाटा और भी बहुत कुछ

Join Us icon

कोराना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में दो महीने से ज्यादा लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी शामिल है। कंपनी काफी समय से अपने नए प्लान के दम पर प्राइवेट कंपनियों को चुनौती दे रही है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने अपना नया 1498 रुपए वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया है। इस प्लान की खासियत है कि इसमें यूजर्स को 91जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। यह डाटा यूजर्स को बिना किसी एफयूपी लिमिट के मिलेगा। इसके अलावा भी इस प्लान में और कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिनके बारे में आगे आपको बताएंगे।

इन राज्यों में लॉन्च हुआ 1498 रुपए वाला प्लान

BSNL ने इस टैरिफ वाउचर को कुछ सर्किल के लिए ही पेश किया है। इन सर्किल में Andhra Pradesh, Bihar, Jharkhand, Karnataka, Kerala, Kolkata, Lakshadweep UT, Odisha, Sikkim, Telangana, West Bengal और कई राज्य हैं। इसे भी पढ़ें: इस टेलीकॉम कंपनी ने दी Jio को चुनौती, पेश किया सबसे ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान

एक साल की वैधता

बता दें कि यह BSNL का लंबी वैधता वाला टर्म टैरिफ वाउचर है। इसकी वैधता 365 दिन की है। वहीं, इस प्लान में बिना किसी FUP लिमिट के 91GB डाटा ऑफर किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल आप हर दिन अपने हिसाब से कर सकते हैं या एक साथ ही इस डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दो साल की वैधता वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में कंपनी ने ईद के मौके पर ईदी देते हुए 786 रुपए का प्लान पेश किया था, जिसमें 786 रुपए का फुल टॉकटइम दिया जा रहा है। वहीं, जियो और दूसरी प्राइवेट कंपनियों को चुनौती देने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी 2399 रुपए की कीमत वाले प्लान को भी पेश किया था। BSNL का यह प्लान 600 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Jio का नंबर रखना है चालू तो कराना होगा ये रिचार्ज, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बीएसएनएल के 2399 रुपए वाले प्लान में 600 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। सबसे लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान 250 मिनट की डेली FUP लिमिट के साथ आता है। इसका मतलब है कि पूरे 600 दिनों में यूजर्स को कुल 1,50,000 कॉलिंग मिनट का लाभ मिलेगा। कॉल की FUP लिमिट खत्म होने के बाद आप 1 रुपए प्रति मिनट लॉकल कॉल पर और 1.3 रुपए एसटीडी कॉल पर देना होगा। इसके अलावा यूजर को इस प्लान में हर दिन 100 SMS दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here