BSNL अपने यूजर्स के लिए लाया ये शानदार तोहफा, हर दिन मिलेगा 1.5GB डाटा

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी रिलायंस जियो की तरह ही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने यात्रियों के लिए एक प्रीलोडेड ‘यात्रा’ सिम कनेक्शन लॉन्च किया है।
अमरनाथ यात्रियों को मिलने वाले इस ‘यात्रा’ सिम कार्ड में कई लाभ भी दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल की ओर से इस सिम कार्ड के साथ वॉयस और डाटा दोनों का लाभ मिलेगा। यात्रा सिम कनेक्शन में 20,000 सेकंड्स का टॉक टाइम और 1.5जीबी का डाटा मिलेगा।
Stay connected with #BSNL on your spiritual journey to Amarnath. For more info please visit https://t.co/xWVUZDX9bq#AmarnathYatra pic.twitter.com/c6JZHyvOwv
— BSNL India (@BSNLCorporate) July 5, 2019
इसकी वैलिडिटी 10 दिन होगी। वहीं, इस सिम की कीमत कीमत 230 रुपए है, जिसे एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) और प्लान वाउचर की कॉस्ट शामिल है। BSNL के इस प्रीलोडेड ‘यात्रा’ सिम को जम्मू-कश्मीर में कई टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर्स में उपलब्ध करा रहा है। यात्री 15 अगस्त तक इसका लाभ ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इस नए प्लान में मिलेगा डेली 1जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत 151 रुपए
बीएसएनएल का प्री-लोडेड यात्रा सिम कार्ड लेने के लिए यात्रियों को अपने फोटोग्राफ के साथ एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र के वैध डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। बीएसएनएल के ‘यात्रा’ सिम कार्ड, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (लखनपुर बेस कैंप), भगवती नगर (जम्मू बेस कैंप), मेन एक्सचेंज बिल्डिंग (सीएसी, कच्ची छावनी जम्मू), मेन एक्सचेंज बिल्डिंग (सीएसी, त्रिकूटा नगर, नियर RBI बिल्डिंग, जम्मू ), बेस कैंप (बालटाल और पहलगाम), टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (नौगाम, नियर रेलवे स्टेशन, श्रीनगर) में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: जियो ने पेश किया 102 रुपए का प्लान, मिलेगा अनलिमिटिड फ्री डाटा और कॉलिंग का लाभ
हाल ही में रिलायंस जियो ने अमरनाथ यात्रियों के लिए 102 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। जियो के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ हर दिन 500 एमबी डाटा के साथ 7 दिनों के लिए हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे।