बीएसएनएल के इस नए प्लान में मिलेगा डेली 1जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत 151 रुपए

Join Us icon

टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले काफी महीनों में अपने प्रीपेड प्लान्स और पोस्टपेड प्लान्स को पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। टेलीकॉम क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए कंपनी ने जहां कई नए प्लान्स को पेश किया है, तो वहीं पुराने प्लान्स को भी अपडेट किया है। वहीं, अब कंपनी ने अभिनंदन-151 नाम से एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है।

बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के लिए पेश किया गया है। आगे बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर की पूरी जानकारी आपको देते हैं। रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया नया प्लान, 400 रुपए से कम कीमत वाले इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है डेली 1GB डाटा

अगर बात करें 151 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इस प्लान को लेने पर सब्सक्राइबर्स को हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। इसकी खास बात है कि रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी काम करेंगे।

इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। लेकिन, प्लान में मिलने वाले फ्री बेनिफिट 24 दिन तक वैध रहेंगे। बीएसएएल का यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के लिए ही मार्केट में उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने बदले 47 रुपए व 198 रुपए वाले प्रीपेड प्लान, मिलेगा ज्यादा डाटा

अगर आपको भी इस प्लान को ऐक्टिवेट कराना है तो इसके लिए PLAN 151 टाइप कर 123 पर मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद आपके लिए यह प्लान उपलब्ध हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here