BSNL का ये रिचार्ज प्लान JIO का भी उड़ा देगा होश, फ्री कॉल के साथ 6 महीने तक डेली मिलेगा 3 जीबी डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत में एक लंबी चौड़ी प्रीपेड प्लान की लिस्ट मौजूद है। दरअसल, BSNL निजी कंपनियों Jio, Airtel, Vodafone Idea को टक्कर देने के लिए कई प्लान्स उपलब्ध कराती है जो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक हैं और एक शानदार लंबी वैधता वाले सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही एक प्लान की जानकरी देने वाले हैं। यह प्लान कंपनी के सबसे अफोर्डेबल प्लान्स में से एक है जो कि 6 महीने तक रोज 3 जीबी डाटा के साथ आता है। खास बात है कि बाकी कंपनियां इस कीमत पर आधी वैलिडिटी और डाटा दे पाती हैं।

BSNL Rs 997 रुपए वाला प्लान

खास बात है कि बाकी कंपनियां इस कीमत पर आधी वैलिडिटी और डाटा ही दे पाती हैं इसलिए इस प्लान का तोड़ जियो, एयरटेल और वीआई किसी के पास नहीं है। आइए आगे आपको BSNL Rs 997 रुपए प्लान में मिलने वाले सभी लाभ और कहां से यह रिचार्ज किया जा सकता है इसकी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL के बाहुबली रिचार्ज, भरपूर डाटा के साथ मिलता है कॉलिंग का मजा, कीमत: 13 रुपये से शुरू

bsnl-rs-997

यहां से करें इस प्लान को रिचार्ज

BSNL के 997 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज को यूजर्स BSNL Self Care App https://bit.ly/bsnlselfcareapp और पोर्टल रिचार्ज https://bit.ly/bsnlrcweb से ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, इस रिचार्ज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी को 1503 पर कॉल या 9414024365 नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है। अब बात करते हैं इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में।

BSNL 30 days validity best recharge plans free calling internet data
Pic Credit: ET

टोटल मिलेगा 540जीबी डाटा

बीएसएनएल का 997 रुपए का प्लान 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी इस रिचार्ज में आपको 180 दिन के लिए डाटा और कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिलेंगे। दरअसल, प्लान में 180 दिन के लिए डेली 3 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह ग्राहक कुल 540 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL मचाने वाला है फुल धमाल, 5G को लेकर कर रहा बहुत बड़ी तैयारी

why bsnl plan is better than jio recharge offers

कॉलिंग और एसएमएस भी फ्री

साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, रिचार्ज में रोज 100 SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को पर्सनलाइज रिंग बैक टोन (PRBT) और लोकधुन कॉन्टेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here