BSNL यूजर्स को झटका, इन प्लान्स की कीमत में हुआ इजाफा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कम कीमत और अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्रसिद्ध ‘5 pe 6’ ऑफर की वैधता को 31 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं, अब BSNL ने ग्रहाकों को खुशी देने के बाद ज़ोरदार झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने ब्रॉडबैंड प्लान में मंथली 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2020 से कंपनी के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के मंथली चार्ज में बदलाव करने वाली है।

बीएसएनएल केरल सर्किल ने इस संबंध में ऑफिशियल तौर पर नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। इस सर्किल में कंपनी की ओर से कुल 17 ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए जाते हैं। हालांकि कंपनी ने सिर्फ 7 प्लान्स की कीमत में बदलाव किया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि किस प्लान में कितना बदलाव किया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार BSNL के 2GB वाले CUL प्लान का मंथली रेंट 349 रुपए से बढ़ाकर 369 रुपए कर दिया गया है। इस प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करे तो ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डाटा 8Mbps की स्पीड से दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग व अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 600 रुपए की कॉलिंग मिलती है। वहीं, इस प्लान में रात को 10.30 से सुबह 6 बजे तक और रविवार को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi
Pic credit – Indianexpress

वहीं, कंपनी ने सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग देने वाले 2GB CUL प्लान की कीमत 399 रुपए से बढ़ाकर 419 रुपए प्रति महीना कर दी है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा और कई सुविधाएं दी जा रही हैं। कुछ ऐसे ही कंपनी के 3GB CUL प्लान की कीमत 499 रुपए से बढ़ाकर 519 रुपए कर दी गई है। वहीं, 4GB CUL प्लान की कीमत 599 रुपए से बढ़ाकर 629 रुपए और 5GB CUL प्लान की कीमत 699 रुपए से बढ़ाकर 729 रुपए कर दी गई है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम

600 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता भी बढ़ी

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए प्रोमोशनल प्लान के रूप में 600 रुपये की कीमत वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था जो 27 जुलाई तक के ही वैध था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है। बीएसएनएल यूजर अब आने वाली 27 अक्टूबर पर इस प्लान का रिचार्ज करवा सकेंगे। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 600 रुपये में यूजर्स को कुल 300GB डाटा दिया जा है जो 40Mbps की स्पीड से काम करता है। 300जीबी खत्म होने के बाद उपभोक्ता 2Mbps की स्पीड पर इंटरने चला सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here