
टेलीकॉम कंपनियां के बीच कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करने की रेस में लगी हुई हैं। इस रेस में प्राइवेट कंपनी Jio, Airtel और Vi के साथ ही बीएसएनएल भी शामिल है। BSNL के पास ऐसा कई कम कीमत वाले प्लान मौजूद हैं जिनका तोड़ जियो और एयरटेल के पास भी नहीं है। अगर आप भी BSNL यूजर हैं और एक किफायती और ज्यादा लाभ वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 15 रुपए से भी कम कीमत वाले प्लान की जानकारी देने वाले हैं। जी, हां BSNL का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान 13 रुपए का है, और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स को जानकर आप चौंक जाएंगे। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
BSNL का 13 रुपए वाला प्लान
BSNL के 13 रुपए के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी के इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है। इसका मतलब ये हुआ कि आपको 1 दिन के 2जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में किसी प्रकार का कोई बेनिफिट नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का सबसे सस्ता प्रीपेड Mobile Plan, 14GB डाटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ
BSNL का 249 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की वैधता मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इस हिसाब से यूजर्स को कुल इस प्लान में 60GB डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली बेसिस पर 100 SMS की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते प्लान, हर दिन मिलता है ढेर सारा डाटा और फ्री कॉलिंग, कीमत: 18 रुपए से शुरू
BSNL का 298 रुपए वाला प्लान
वहीं, अगर बात करें BSNL के 298 रुपये वाले STV प्लान की तो इस प्लान में भी 249 रुपए वाले प्लान की तरह ही बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 1GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा रोजाना 100SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान पर 56 दिनों की वैधता ऑफर की जाती है। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। वहीं, ज्यादा वैधथा के मिलने के कारण BSNL के 249 रुपये वाले प्लान में Eros Now का मुफ्त सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।




















