BSNL ने इन प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानें आपको कितना फायदा हुआ और कितना नुकसान?

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनियों ने इस साल की शुरुआत में टैरिफ बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, सभी कंपनियों ने टैरिफ बढ़ोतरी अब तक अप्रत्यक्ष रूप से कि है, जिसका अर्थ है कि कंपनियां प्लान की कीमत न बढ़ाकर प्लान में मिलने वाले लाभ कम कर रही हैं। हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने 49 रुपये के प्रीपेड प्लान को खत्म कर दिया है और अब उनके बेस टैरिफ प्लान 79 रुपए से शुरू होते हैं। वहीं, सरकारी स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी अपनी प्रीपेड प्लान में बड़े बदलाव किए हैं जो कि सभी टेलीकॉम सर्किलों में 2 सितंबर से 10 दिनों के भीतर लागू होंगे।

BSNL के 14 प्लान में हुए बदलाव

इस जानकारी का खुलासा टेक वेबसाइट keralatelecom ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देशभर में अपने 14 प्रीपेड प्लान के बेस टैरिफ को बदल दिया है। जो बदलाव किया गया है उसमें वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, एसएमएस चार्ज, डेटा चार्ज और वॉयस, एसएमएस और डाटा सर्विस के लिए इंटर सर्कल रोमिंग चार्ज शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

(Picture: Reuters)
(Picture: Reuters)

इन प्लान्स में हुआ बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन प्लान को बदला गया है उनमें- 153 रुपए, 199 रुपए, 397 रुपए, 399 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, 699 रुपए, 997 रुपए, 999 रुपये, 1499 रुपए, 1999 रुपए, 2399 रुपए और 249 रुपये का FRC (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) शामिल है। इन 14 प्लानों में से प्लान वाउचर 997, जो वर्तमान में प्रति मिनट टैरिफ में है उसे प्रति सेकेंड टैरिफ में बदल दिया गया है, जबकि अन्य सभी प्लान प्रति मिनट बेस टैरिफ में होंगे।

bsnl-logo

इसके अलावा BSNL ने आउटगोइंग एसएमएस सुविधा के लिए न्यूनतम रिचार्ज कंडिशन को भी बदल दिया है, जो इंडिया के सभी सर्किल में मौजूदा और नए प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए लागू है। ये बदलाव आने वाले 10 वर्किंग डेज में लागू हो जाएंगे।

BSNL का 99 रुपए वाला प्लान हो रहा बंद

हाल ही में खबर सामने आई थी कि Airtel और Vodafone Idea के बाद अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने सस्ते प्लान को बंद करने वाली है। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्लान पोस्टपेड है। सामने आई खबर के अनुसार BSNL 99 रुपये प्लान पोस्टपेड यूजर्स को 199 रुपए वाले प्लान में शिफ्ट (माइग्रेट) कर रही है। BSNL यूजर्स को जो SMS मिल रहा है, उसमें कहा गया है, ‘199 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 25GB डाटा, हर दिन 100 SMS का मजा लीजिए। 99 रुपये वाला प्लान बंद हो गया है और आपको 1 सितंबर 2021 से 199 रुपये वाले प्लान में माइग्रेट किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here