
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में दूरसंचार कंपनियों के बीच मची होड़ किसी से छिपी नहीं है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea समेत सरकारी कंपनी BSNL भी अपना यूजर बेस बढ़ाने में लगी है। इन कंपनियों की कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा जाए तथा सस्ते और फायदेमंद प्लान्स पेश करके अपने मौजूदा यूजर्स को भी बांधे रखा जाए। इस रेस में आगे निकलते हुए बीएसएनएल ने 2,399 रुपये की कीमत वाला प्लान पेश किया हुआ है जो लॉन्ग टर्म प्लान्स के मामले में अन्यों से बेहतर है।
BSNL Rs 2399 Plan
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह प्लान पहले 365 दिनोें के लिए पेश किया गया था लेकिन बाद में कंपनी ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए प्लान की वैधता 60 दिनों के लिए बढ़ा दी। इस एक्सटेंड के बाद प्लान की वैलिडिटी बढ़कर 425 दिनों की हो गई है। यानी एक बार के रिचार्ज के बाद तकरीबन सवा साल तक पैसा लगाने की जरूरत नहीं।
प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो बीएसएनएल की ओर से हर दिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा दिया हर दिन दिया जा रहा है। यानी 425 दिनों तक 3जीबी प्रतिदिन के हिसाब से बीएसएनएल उपभोक्ता कुद 1275 जीबी 4जी डाटा का लुफ्त उठा सकते है। एक दिन में 3 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद भी कंपनी अपने ग्राहकों को 80केबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान कर रही है जो व्हाट्सऐप मैसेज इत्यादि में काम आएगा।
BSNL का यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है। यूजर्स ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क सभी नंबरों पर फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं। ये कॉलिंग रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री ही रहेगी। इसके साथ ही बीएसएनल की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल पूरी देश में मुफ्त किया जा सकता है।
2399 रुपये वाला यह बीएसएनएल प्लान उपभोक्ताओं को OTT बेनिफिट भी प्रदान करता है। इस रिचार्ज के बाद यूजर्स को इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। वहीं यह प्लान लेने के बाद मोबाइल यूजर पूरी वैलिडिटी के दौरान कभी भी कॉलर ट्यून को एक्टिव कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म प्लान्स के मामले में BSNL का यह प्लान फुल बेनिफिट्स प्रदान करता है।
Note : BSNL का यह प्लान देश के सभी सर्किल्स में मौजूद नहीं है और विभिन्न राज्यों में इस प्लान में मिलने वाली वैलिडिटी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।























